जानिए रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी क्यों किसी और के लिए भटकता है आपका मन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी क्यों किसी और के लिए भटकता है आपका मन

आजकल के समय में प्यार सिर्फ एक शब्द तक ही सीमित रह गया है। इतना ही नहीं अब

आजकल के समय में प्यार सिर्फ एक शब्द तक ही सीमित रह गया है। इतना ही नहीं अब तो लोग प्यार का असली मतबल भी भूलते ही जा रहे हैं। इसलिए अब रिश्ते जुडऩे से पहले ही खत्म हो जाते हैं। हालांकि रिश्ते टूटने की बहुत सारी वजह होती हैं। 
1567855177 men find
लेकिन एक अटूट रिश्ता खत्म होने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह भी है कि रिश्ते में रहने के बावजूद भी हमारा मन कई बार दूसरे की ओर आकर्षित होने लगता है। यह एक ऐसा सवाल है जो हम सभी के मन में एक बार जरूर आता है कि किसी रिश्ते में रहने के बाद भी हमारा मन आखिर क्यों दूसरे की ओर आकर्षित होने लगता है। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा किस लिए होता है क्योंकि इसके पीछे कई सारे कारण जिम्मेदार हैं।
1567855239 coupl
1.दूसरे की ओर आकर्षित होना
किसी रिश्ते में रहने के बाद भी यदि आप किसी दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह फिजिकल अट्रैक्शन है। क्योंकि आजकल के समय में लोग केवल तन देखकर प्यार करते हैं। मन की सुंदरता का दौर तो अब बहुत पीछे रह गया है। इसलिए अक्सर ऐसा होता है जब आपका मन किसी बेहद सुंदर व्यक्ति को देखकर डोलने लगता है। इसी वजह से रिश्ते धीरे-धीरे खराब होते है।
1567855085 you make me a happy man royalty free image 883982364 1551381767
2.रिश्ते में कुछ नया ना होना
जब आपके रिश्ते में कुछ नया नहीं होता है यानि जब आपके बीच का रोमांस खत्म होने लगता है। ऐसी स्थिती में आपका मन दूसरे की ओर आसानी से आकर्षित हो जाता है। इसलिए ये सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने प्यार का इजहार करें।
1567855130 couple happy laying on blanket
3.पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड
रिश्ते को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी होता है कि आप एक-दूसरे को टाइम दें। क्योंकि जब आप अपने पार्टनर को टाइम नहीं देते तब मन भटकने जैसी स्थिती हो जाती है। इसलिए आप अपने पार्टनर को पूरा समय दें। 
1567855055 patnar
4.रिश्ते में शक न हो
ऐसा कहा जाता है कि शक का कोई इलाज नहीं होता और यही शक आपके रिश्ते के बीच में आ जाए तब यह आपके रिश्ते पर हावी होने लगता है। इसीलिए हमेशा ध्यान रखें कि आपके रिश्ते में हर बात को क्लियर रखें। मन में किसी बात को दबा कर न बैठें। 
1567855029 wanttoknowif

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।