साल 2022 का सातवां महीना जुलाई खत्म होने वाला है और आठवां महीना अगस्त शुरू होने वाला है। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में कई प्रमुख तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। भारत में पर्व और त्योहारों का बड़ा महत्व है। यहाँ हर माह में अनेक प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं। मौजूदा माह जुलाई के बाद अगस्त का महीना आने वाला है।इस माह सबसे पहले नाग पंचमी का व्रत पड़ेगा। नाग पंचमी का व्रत 2 अगस्त दिन मंगलवार को पड़ेगा।
अगस्त 2022 व्रत और त्योहार
2 अगस्त (मंगलवार)- नाग पंचमी
5 अगस्त (शुक्रवार)- श्री दुर्गाष्टमी व्रत
8 अगस्त (सोमवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी
9 अगस्त (मंगलवार)- प्रदोष व्रत
11 अगस्त (गुरुवार)- रक्षाबंधन
12 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण मास पूर्णिमा व्रत
14 अगस्त (रविवार)- कजरी तीज या कज्जली तृतीया व्रत
15 अगस्त (सोमवार)- संकष्टी चतुर्थी
17 अगस्त (बुधवार)- हलषष्ठी व्रत
19 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी/ श्री कृष्ण जन्मोत्सव
23 अगस्त (मंगलवार)- अजा एकादशी
24 अगस्त (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि
27 अगस्त (शनिवार)- भाद्रपद अमावस्या
30 अगस्त (मंगलवार)- हरतालिका तीज व्रत
31 अगस्त (बुधवार)- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
आमतौर पर एक महीने में एक ही पूर्णिमा तिथि होती है, लेकिन इस बार श्रावण मास में 2 पूर्णिमा का योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा 11 व 12 अगस्त को रहेगी। रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। क्योंकि इसी दिन श्रवण नक्षत्र का योग बन रहा है। जबकि 12 अगस्त को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी। इस दिन भादौ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा भी रहेगी।