एवकाडो एक बड़ा, गुदे वाला नाशपती के आकार की बैरी है। इसमें एक उच्च फैटी एसिड के साथ विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एवोकाडो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए एवोकाडो एक काफी अच्छा फूड है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही ये कई बिमारियों से बचाता है।
वह दिल के स्वस्थ, वजन कम करने, ब्रेन पावर बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल, बालों व त्वचा सम्बन्धी कई रोगों में फायदेमंद होता है। वहीं एवोकाडो को एक एनर्जी बूस्टर फूड भी माना जाता है। दरअसल, एवकाडो आपको अंदर से बिलकुल भरा हुआ रखता है। तो चलिए जानते हैं एवोकाडो के कुछ अन्य अद्भुत फायदे के बारे में।
1. ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल
दिल से जुडी किसी भी बीमारी के लिए एवोकाडो एक बेहतर औषधि की तरह काम करता है। इसमें हाई फैट पाया जाता है, लेकिन ये एक लो कर्ब फूड है। इसमें लो कर्ब होने से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
2. ब्लड प्रेशर की परेशानी
एवोकाडो एक हाई पोटैशियम फूड है। यह हाई ब्लड प्रेशर पेशेंट्स के लिए बहुत लाभकारी रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में अधिक सोडियम के कारण होने वाले प्रभावों को रोकता है और ब्लड प्रेशर घटाता है।
3. वजन कंट्रोल करे
अगर आप भी अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो एक लो कार्बोहाइड्रेट फूड है, जो मोटापा कम करने में सहायक है।
4. हृदय रोगों के लिए बेहतर
एवोकाडो में बीटा-साइटोस्टेरॉल पाए जाने की वजह से ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करता है। साथ ही इससे हृदय स्वस्थ रहता है।
नोट:- ऊपर लिखे गए इस लेख में दी गई सभी जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। पंजाबकेसरी.कॉम इनकी पुष्टि नहीं करता है। ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी चिकित्सीय की सलाह लें।