सीक्रेट सेंटा कौन है? यहां जानें क्रिसमस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीक्रेट सेंटा कौन है? यहां जानें क्रिसमस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

साल के आखिरी महीने यानी दिसम्बर से ही जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन सुनाई देने लगी है।

साल के आखिरी महीने यानी दिसम्बर से ही जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन सुनाई देने लगी है। इतना ही नहीं छोटे बच्चों को इस दिन का सबसे ज्यादा इंतजार है क्योंकि सेंटा क्रिसमस के दिन उनके लिए बेहद प्यारे-प्यारे तोहफे लेकर आएगा। तो आइए आज हम आपको क्रिसमस से पहले इस त्योहार से जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं। 
1577101582 2019 12image 10 40 387263422christmascelebration.j ll
पहला क्रिसमस कब मना
रोम में 336 ई. पूव में पहली बार 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाया गया था। इसके कुछ सालों बाद पोप जुलियस ने ऑफिशियली जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस 25 दिसंबर के दिन मनाने का ऐलान कर दिया था। 
1577101563 how
क्रिसमस क्यों मनाया जाता है?

बता दें कि क्रिसमस का त्योहार जीजस क्रिस्ट के जन्म की खुशी के रूप में मनाया जाता है। ईसाईयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल में जीसस क्राइस्ट के जन्म की तारीख का कोई जिक्र नहीं किया गया है,लेकिन बावजूद इसके हर साल यह त्योहार 25 दिसंबर के दिन उनके जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। 
1577101493 santa
कैसे हुई क्रिसमस ट्री की शुरूआत

यूरोप में हजारों साल पहले क्रिसमस ट्री की शुरूआत हुई थी। उस समय पेड़ को सजाकर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता था। लेकिन अब आसानी से क्रिसमस ट्री मिल जाती है। वहीं हर कोर्ई व्यक्ति चॉकलेट्स,खिलौनों,लाइट्स और तहफों से क्रिसमस ट्री की सजावट करता है। 
क्रिसमस का त्योहार कैसे मनाया जाता है क्रिश्चन देशों में
क्रिश्चन देशों में क्रिसमस का त्योहार काफी ज्याद धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस से पहले ही स्कूलों कॉलेज और ऑफिस की छुट्टियां हो जाती है। घरों से लेकर सड़कें भी सजा दी जाती है। 
1577101328 istock 827986054
पहले 24 दिसंबर के दिन ईस्टर ईव मनाया जाता है और 25 दिसंबर के दिन पार्टी का आयोजन किया जाता है जो करीब 12 दिनों तक चलता है। 
1577101387 navidad agendas
क्रिसमस पर गिफ्ट देने के पीछे की कहानी
असली सैंटा संत निकोलस को माना जाता है। संत निकोलस का जन्म प्रभु इशु की मौत के  280 साल बाद मायरा में हुआ था। इसी वजह से संत निकोलस बचपन में ही अनाथ हो गए थे जिस वजह से उनकी प्रभु यीशु में गहरी आस्था थी। 
1577101234 office secret santa what are workers willing to spend 2
संत निकोलस बड़े होकर ईसाई धर्म के पादरी फिर बाद में बिशप बन गए। उन्हें बच्चों और जरूरतमंद लोगों को तोहफा देना बहुत पसंद था।
1577101408 secretsanta
 जब भी संत निकोलस किसी को गिफ्ट देते थे तो वह आधी रात को ही देते थे क्योंकि उपहार देते हुए नजर आना निकोलस को पसंद नहीं था साथ ही वह अपनी पहचान किसी के आगे जाहिर नहीं करना चाहते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।