वेट लॉस करने के बाद दिख रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स? निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वेट लॉस करने के बाद दिख रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स? निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

वजन कम से लेकर प्रेग्नेंसी के बाद में बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात हो गई है।

वजन कम से लेकर प्रेग्नेंसी के बाद में बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात हो गई है। हल्के सफेद या बैंगनी रंग की नसों की तरह नजर आने वाले ये स्ट्रेच मार्क महिलों और पुरूषों दोनों को हो सकते हैं। हालांकि, इनसे किसी भी तरह का खतरा या डरने वाली कोई बात नहीं है। पर ये दिखने में काफी बेकार लगते हैं। वहीं इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर इनका जरा भी फायदा नहीं होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स से थोड़ी राहत पा सकेंगी।
1649750617 7
ये रहे स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय
1.एलोवेरा का इस्तेमाल 

1649750663 8
 इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्‍ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए  काफी मददगार होते हैं। यदि आप रोजाना प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगे तो बहुत जल्‍द ही आपको इसका असर दिखने लगेगा। एलोवेरा का यूज आप नहाने के बाद और सोने से पहले कर सकते हैं।
2. अंडे और विटामिन ई कैप्सूल
1649750878 9
बॉडी से स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हल्का करने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने की वजह से अंडा स्किन को ठीक करने में मदद करता है, जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। इसके लिए आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग और दो विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे वॉश कर लें।
3.नारियल और बादाम तेल

1649750913 10
स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हल्का करने के लिए नारियल और बादाम तेल भी काफी मददगार सिद्ध हो सकता है। इसके लिए आप दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं और प्रभावित जगह में नियमित लगाएं।
4.खीरा और नींबू का रस 

1649750992 11
जहां नींबू के रस में नेचुरल एसिड पाया जाता है तो वहीं खीरे का रस स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है। स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए आप इन दोनों को बराबर मात्रा में प्रभावित जगह पर लगाएं और करीब 10 मिनट के बाद धो लें।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।