आपने आजकल दूध प्रोडक्ट्स से लेकर मसालों तक हर एक चीज में मिलावट की खबरें जरूर सुनी होंगी। लेकिन क्या हर सब्जी और दाल में इस्तेमाल होने वाले जीरे में मिलावट के बारे में सुना है। जी हां अब जीरा खरीदते समय सावधान हो जाएं क्योंकि बाजार में अब नकली जीरा भी आने लगा है। जीरा खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है स्वास्थ्य के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। लेकिन अब इस गुणकारी जीरा में भी मिलावट होने लगी है।
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस ने नकली जीरे बनाने वाले कुछ गिरोह का भंडाफोड़ा था,मगर इसमें हैरान कर देने वाली बात यह थी कि पुलिस ने जो नकली जीरा पकड़ा है उसे आप ध्यान से देखने के बाद भी नकली नहीं कह पाएंगे।
असली जैसा नजर आने वाला यह नकली जीरा सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। जीरे का रूप देने के लिए इसमें पत्थरों का चूरा मिलाया जा रहा है। साथ इसे जीरे का रूप देने के लिए इसमें हानिकारक रंग का भी उपयोग किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं नकली जीरे के साइडइफेक्ट्स के बारे में…
-इस तरह से तैयार किया जाता है मिलावटी जीरा
नकली जीरा बनाने के लिए जंगली घास,पत्थर के दाने,सूजी और गुड के शीरे का इस्तेमाल करके नकली जीरा लोगों के लिए बनाया जा रहा है। जिसे बाजार में 20 रुपए किलों के हिसाब से बेहद सस्ते दामों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
1.किडनी स्टोन का खतरा
जीरे पर कीचड़ और सीमेंट कोटिंग करी जाती है जिससे यह किडनी में स्टोन बनने की वजह बन सकता है। इतना ही नहीं कई बार तो यह स्टोन यूरिन की नली में फंस जाता है।
2.पेट की परेशानी
सफेद और भूरे रंग के पाउडर के साथ नकली जीरा कई बार पेट की परेशानियों की वजह भी बन जाता है। इसी कारण पेट में दर्द भी हो सकता है।
3.स्किन प्रॉब्लम
मार्केट में तैयार किया जा रहा ये नकली जीरा सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इस जीरे के लगातार सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी पर गहरा असर पड़ता है साथ ही इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
4.कैंसर होने का डर
ये नकली जीरा खतरनाक डाई कैंसर कारक भी हो सकती है। अगर इसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए तो यह कई सारी बीमारियों को न्यौता दे देता है।
-इस तरह से करें नकली जीरे की पहचान
जरूरी बात यह है कि नकली जीरे में सामान्य जीरे की तरह खुशबूदार नहीं होता है। इसके अलावा नकली जीरे की पहचान करके आप कई सारी खतरनाक बीमरियों की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं।
जीरे को पहले पानी में भिगों ले और अच्छी तरह से धो लें इसके बाद इसका प्रयोग करें। अगर ये जीरा नकली होगा तो इसके बदलते हुए पानी के रंग से पता चल जाएगा।