कुछ इस स्वभाव के होते हैं जनवरी में जन्मे लोग,जानिए इनकी अच्छी और बुरी आदतें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुछ इस स्वभाव के होते हैं जनवरी में जन्मे लोग,जानिए इनकी अच्छी और बुरी आदतें

नए साल 2020 का अगमन हो चुका है। इसी कड़ी में साल का पहला महीना जनवरी चल रहा

नए साल 2020 का अगमन हो चुका है। इसी कड़ी में साल का पहला महीना जनवरी चल रहा है और जो लोग जनवरी में पैदा होते हैं उनके लिए ऐसा कहा जाता है वो बिल्कुल अलग होते हैं। यूं तो इन लोगों में भी कई अच्छी तो कई बुरी आदतें होती हैं लेकिन बहुत सी बातें ऐसी भी हैं जो इन लोगों को दूसरों से अलग बनाती है। तो क्या आपका भी बर्थडे भी जनवरी में है? अगर हां तो आइए आपको बताते हैं जनवरी में जन्में लोगों के स्वभाव से जुड़ी कुछ अच्छी व बुरी बातों के बारे में…
1577970740 4dc700 5cc3bf857916484fbc408addf12c12fd mv2 1
1.जनवरी महीने में पैदा हुए लोग खुद को मेन्टेन रखना बखूबी जानते हैं। उनको देखने से उनकी उम्र का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।
2.जनवरी में पैदा हुए लोग पैदाइशी लीडर टाइप्स होते हैं और यह लोग नेतृत्व करने के लिए हमेशा आगे खड़े होते हैं। ये लोग काफी ज्याद करिश्माई किस्म के होते हैं और किसी पर भी एक बार में ही अपनी अलग सी छाप छोडऩे में माहिर होते हैं। इसी वजह से आप लोग अपनी पर्सनालिटी से जल्दी से ही दूसरे को इम्प्रेस कर देते हैं। 
1577970863 316361231 h
3.इस महीने में पैदा हुए लोग खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों को खुशियां बांटना और खुशियां बटोरना दोनों ही बहुत अच्छ लगता है।
4.बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो आपको पंसद नहीं करते हों क्योंकि इनकी यह खासियत होती है कि यह अपने फैसले खुद लेते हैं क्योंकि यह फैसला लेने में किसी दूसरे की राय लेना ठीक नहीं समझते हैं।
1577970970 birthday messages for sisterft
5.इस महीने में पैदा हुई महिलाएं भी काफी ज्यादा स्टाइलिश होती हैं क्योकि इन्हें फैशन की अच्छी खासी समझ होती है। इसी वजह से ये महिलाएं काफी सुंदर दिखती हैं। 
6.प्यार के मामले में जनवरी में जन्मे लोग एक दम अव्वल होते हैं। अगर एक बार यह किसी के प्यार में पड़ जाएं तो उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 
1577971020 nature
जनवरी में पैदा हुए वालों की कुछ बुरी आदतें
1.जनवरी में जन्में लोग अपनी कमियों को नजरअंदाज करते हैं।
2.यह इतनी जल्दी से लोगों की पहचान नहीं कर पाते इसी वजह से धोखा खा लेते हैं।
3.इनकी सबसे बड़ी कमी यह होती है ये किसी भी बात को सुनने से पहले ही उसपर रिएक्ट कर देते हैं।
4.बहुत बार ऐसा होता है जब ये धर्मांध होने की हद तक पहुंच जाते हैं।
5.इनकी एक बुरी आदत यह भी होती है ये लोग दूसरों के समय की कद्र नहीं करते। 
1577971110 january 2020 calendar with national holidays
कैरियर 
1.जनवरी में जन्में लोगों के कैरियर की बात करें तो इनका भविष्य बहुत उज्जवल होता है क्योंकि  ये लोग काफी मेहनती होते हैं इसलिए अपनी मेहनत के बलबूते पर हर क्षेत्र में अपना सिक्का चला लेते हैं। इसके अलावा किस्मत के भी धनी होते हैं जनवरी में पैदा हुए लोग। 
1577971142 job 1533562446
2.जनवरी में जन्में युवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाते हैं। 
भाग्यशाली अंक : 5, 3, 1
शुभ रंग : गहरा नीला, लाल, हल्का पीला
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार, रविवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।