Kishanganj बिहार के बेटी ने SRCC के एंट्रेंस एग्जाम मे किया कमाल, 800 में से 800 नबंर किए प्राप्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kishanganj बिहार के बेटी ने SRCC के एंट्रेंस एग्जाम मे किया कमाल, 800 में से 800 नबंर किए प्राप्त

उनकी इस सफलता के बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।लोगों ने सुहानी को बधाई देते हुए

कहते हैं किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए यदि सच्ची इच्छा शक्ति, कड़ी मेहनत और क्षमता हो तो उसे किसी भी हाल में हासिल किया जा सकता है। इस बात को बिहार की एक बेटी ने सही कर दिखाया है। किशनगंज की सुहानी जैन ने न सिर्फ इस कहावत को सही कर बताया हैं ब्लकि कुछ ऐसा कर दिखाया कि बिहार का डंका राजधानी दिल्ली तक बज गया हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सुहानी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
1691833622 srcc cuet cutoff 1
800 में से 800 नबंर किए हासिल
सुहानी ने दिल्ली के इस कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में 800 में से 800 नबंर हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आपको बता दे सुहानी के पिता संजय कुमार जैन तेलंगाना कैडर में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अतिरिक्त महानिदेशक कानून और व्यवस्था तेलंगाना के पद पर तैनात हैं। सुहानी की इस सफलता के बाद तेलंगाना के डीजीपी अंजनी सिंह ने सुहानी को सम्मानित किया है। हमारे साथ बातचीत में, सुहानी ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने और फिर भारतीय सिविल सेवा में शामिल होने की इच्छा साझा की।
1691833629 bihar ki beti suhani jain
लोगों से मिल रही बधाइयां 
उनकी इस सफलता के बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।लोगों ने सुहानी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आपको पता हो देश के बड़े से बड़े पद पर बैठने वाले लोगों में बिहार से अधिक संख्या में निकलते हैं। सब बिहार का नाम रोशन करते है। इस बेटी ने भी सभी लोगों की तरह अपने माता-पिता के साथ साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। 
1691833638 8e53e8d2 22e8 11ec 8eb3 f9ad79e07ca9 1633114476141
काफी कठीन एडमिशन लेना
साथ ही आपको ये भी पता हो कि दिल्ली में पड़ने वाले श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एडमिशन लेना काफी कठिन माना जाता है। इसके लिए काफी कठिन एग्जाम की तैयारी करनी पड़ती है। कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल हजारों बच्चे फॉर्म भरते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।