किरण बेदी 'सूरज' निकलते ही वैदिक मंत्र 'ऊँ' के चक्‍कर में हुई बुरी तरह ट्रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किरण बेदी ‘सूरज’ निकलते ही वैदिक मंत्र ‘ऊँ’ के चक्‍कर में हुई बुरी तरह ट्रोल

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के लिए शनिवार की सुबह कुछ ज्यादा खास नहीं रही। जी हां वो

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के लिए शनिवार की सुबह कुछ ज्यादा खास नहीं रही। जी हां वो इसलिए क्योंकि किरण बेदी जी को सुबह से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि देश की पहली आईपीएस महिला किरण बेदी को सूर्य के आवाज में ऊँ  की ध्वनि सुनाई देती है। ऐसा हमने नहीं कहा बल्कि उनका एक ट्वीट खुद बयान कर रहा है। किरण बेदी ने बिना किसी तथ्यों की जांच पड़ताल के एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया की जनता उन्हें वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट बता रहे हैं।
1578132010 2 226
ये वीडियो सुबह-सुबह किया ट्वीट
शनिवार की सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर किरण बेदी ने यह वीडियो ट्वीट किया है। इसमें इस बात का दावा किया गया है कि सूर्य से ऊँ की ध्वनि निकलती है। इतना ही नहीं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्हें ये भी कहा कि यह आवाज NASA ने रिकॉर्ड की है। 
 
ये रहा नासा का असली रिकॉर्डेड साउंड

इस बीच खास बात यह है कि यह वीडियो कोई नया नहीं है। क्योंकि आज से पहले भी इससे मिलते-जुलते कुछ और वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। तब भी यही दावा किया गया था कि सूर्य से ऊँ की आवाज आती है। जबकि हां यह बात एकदम सच है कि नासा के सोलर एंड हेलियोस्फेरिक ऑब्जरवेट्री ने सूर्य के नेचुरल वाइब्रेशन को रिकॉर्ड किया है,लेकिन यह सुनने में ऊँ जैसा बिल्कुल भी नहीं लगता है। इस तथ्य की पहले भी जांच की जा चुकी है और आए दिन ऐसे वायरल हो रहे वीडियोज को फेक बताया जा चुका है। 
सोशल मीडिया की जनता ने किरण बेदी को किया बुरी तरह ट्रोल…



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।