Kili Paul ने भोजपुरी गाने पर उड़ा दिया गर्दा, बिहार वालों का लुटा दिल, वीडियो देखे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

kili paul ने भोजपुरी गाने पर उड़ा दिया गर्दा, बिहार वालों का लुटा दिल, वीडियो देखे

दरअसल अपने यहाँ जब भी कोई शादी होती है तो भोजपुरी गाना बजाना पक्का है। वायरल वीडियो में

भोजपुरी गानों की बात ही कुछ ऐसी होती है, जो भी इन गानों को सुनता है, उसका तो पक्का होता है कि वो डांस करे बिना रुकता नहीं है। सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो से वायरल हुए किली पॉल और अपने सिस्टर नीमा पॉल को कौन नहीं जनता है, हाल ही उनका एक और वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे वो भोजपुरी गानों पर गर्दा उड़ाते हुए नजर आ रहे है। अपने देश में भोजपुरी गानों की चाहने वालों की कमी नहीं है। 
1678611195 kili paul image
लेकिन अपने देश के साथ-साथ पूरी दुनिया भी अब भोजपुरी की दीवानी बनती जा रही है। हाल में जो किली पॉल और उनकी सिस्टर नीमा पॉल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे वो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने जिसमे उनका साथ प्रियंका सिंह ने दिया है, गाने ‘नथुनिया’ पर नाचते हुए नजर आ रहे है। आपने ने भी सोशल मीडिया पर जरूर ये गाना सुना होगा। 
दरअसल अपने यहाँ जब भी कोई शादी होती है तो भोजपुरी गाना बजाना पक्का है। वायरल वीडियो में आप देखा सकते है की कैसे पहले नीमा पॉल गाने पर डांस के रही होती है। तब ही उनके भाई किली पॉल आते है और कुछ पत्ते उडाने लगते है। उनका ये स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
भोजपुरी गाने पर वायरल वीडियो को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है। जबकि 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। 
1678610939 fhfgh
वीडियो पर एक यूजर कमेंट करता है “जय हो बिहार के लाला जीया तू हजार साला… बिहार, U.P. झारखंड वाले Like❤️❤️❤️ करें”। वही एक और यूजर कमेंट करता है “प्लीज एडिट वीडियो खेसारी लाल बेस्ट डांस स्टेप्स प्लीज प्लीज”। इससे पहले भी किली पॉल और उनकी बहन का भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल हो चूका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।