10 साल की उम्र में सनकी ने किया किडनैप, 8 साल तक बेसमेंट में रही बंद, जवान होते ही करने वाला था ये काम... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

10 साल की उम्र में सनकी ने किया किडनैप, 8 साल तक बेसमेंट में रही बंद, जवान होते ही करने वाला था ये काम…

यह घटना 1998 में ऑस्ट्रिया में घटित हुई थी। जब10 साल की नताशा अपने घर से स्कूल जा

एक सनकी आशिक ने 10 साल की लड़की का किडनैप किया और उसे अपने साथ 8 साल तक रखा। ये कोई मनगढ़त कहानी नहीं बल्कि एक असली कहानी है। इस कहानी को सुन कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे क्योंकि एक 10 साल की बच्ची जिसे दुनिया की समझ नहीं हो और अचानक वह किडनैप हो जाए तो सोचिए की उस समय उस लड़की पर क्या बीती होंगी। सनकी आशिक ने केवल मासूम बच्ची को किडनैप करके उसे जिंदगी भर का ट्रामा दे दिया है। जानिए क्या है पूरी कहानी।
1693893314 natascha kampusch buchmesse wien 2019
बेसमेंट में बिताए 8 साल 
यह घटना 1998 में ऑस्ट्रिया में घटित हुई थी। जब10 साल की नताशा कम्पुश अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक सनकी आशिक वोल्फगैंग प्रिक्लोपिल ने उसे किडनैप कर लिया और सीक्रेट बेसमेंट में लाकर बंद कर दिया। जहां नताशा ने अपनी जिंदगी के 8 साल बिना किसी को देखें और बात किए बिताए। 
1693893385 natascha 098
कई तरह से किया गया टॉर्चर
नताशा, जो अब एक राइटर है, उसने अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर की। नताशा अपनी किताब में अपने साथ हुए हर एक वाक्य को बताती है कि उसे कैसे टॉर्चर किया गया और इस दौरान उसके साथ क्या-क्या किया गया। वे बताती है कि उसके सनकी किडनैपर ने उसे आठ साल तक एक कमरे में बंद रखा था। यहां उसके कई गंदे वीडियोज बनाए गए। उसे कई तरह से टॉर्चर किया जाता था। उसे जबरदस्ती गंदी फिल्में दिखाई जाती थी। नताशा ने बताया कि उसका किडनैपर उससे प्यार करता था और वो उसके जवान होने का इन्तजार कर रहा था।
1693893491 2006 shows wolfgang priklopil presumed 616623
भागने में ऐसे सफल हुई नताशा
आठ साल कर बैसमेंट में बिताने वाली नताशा की किस्मत उस समय पलटी जब 26 अगस्त 2006 में उसके सनकी आशिक ने कमरा लॉक नहीं किया। कमरा लॉक ना होने की वजह से नताशा को भागने का मौका मिल गया। वहीं नताशा के भागने के गम में उसके किडनैपर ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। अपनी जिंदगी के सबसे बुरे सपने को नताशा ने अपनी किताब में लिखा है। साथ ही इस किताब पर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम 3096 है। लेकिन सिर्फ एक तरफा प्यार ने नताशा की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।