..बस एक कप ग्रीन कॉफी, देखिये फायदे ही फायदे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

..बस एक कप ग्रीन कॉफी, देखिये फायदे ही फायदे

NULL

नई दिल्ली : अगर आप दिन में एक या दो कप ही कॉफी पीते हैं तब तो ठीक है, मगर ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में आप ग्रीनब्रू कॉफी का सेवन कर सकते हैं। इसे अधिक मात्रा में पीने से आपकी सेहत पर असर नहीं पड़ता, क्योंकि इस ग्रीन कॉफी में कैफीन की मात्रा न के बराबर होती है।

1558558613 green coffiee2

ग्रीनब्रू के सीओओ आदित्य गोयल ने कहा कि अधिकतर कॉफी में 7-9 प्रतिशत की मात्रा में कैफीन पाई जाती है, जो सेहत के लिए हानिकारक है, पर ग्रीनब्रू में कैफीन की मात्रा न के बराबर है। इसका सेवन आप अधिक से अधिक मात्रा में कर सकते हैं। इससे आप 24 घंटे चुस्त, मस्त व स्वस्थ रहते हैं।

ग्रीन कॉफी के फायदे :

1558558613 green coffiee3

ऊर्जा में बढ़ोतरी : ग्रीन कॉफी बीन्स में क्रोनॉलोजीकल एसिड होता है। इस तरह की कॉफी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है। मेटाबॉलिज्म रेट सही मात्रा में होने से आप में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे आप जो भी काम करते हैं उसमें आपका मन सही रूप से लगता है।

1558558613 green coffiee7

वजन नियंत्रण : ग्रीन कॉफी बीन्स में भरपूर विटामिन और खनिज पाया जाता है। यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है। ग्रीन कॉफी का सेवन करने से आप अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं।

1558558613 green coffiee4

रिच एंटीऑक्सीडेंट : ग्रीन कॉफी बीन्स एंटीऑक्सिडेंट्स से समृद्ध है। शरीर में आने वाली हर हानिकारक प्रभाव से यह आपको दूर व स्वस्थ रखता है। ग्रीनब्रू के बीन्स 100 प्रतिशत भुने हुए और स्वस्थ्य हैं।

1558558613 green coffiee5

मधुमेह (डायबिटीज) के स्तर में नियंत्रण : अगर आप इस तरह की कॉफी पीते हैं तो आप शुगर की मात्रा को कम कर सकते हैं।

1558558613 green coffiee6

रक्तचाप नियंत्रण : कॉफी आपके रक्तचाप को नियंत्रित करता है। उच्च रक्तचाप होने से हार्ट अटैक, क्रॉनिक किडनी फेल्योर जैसी समस्याओं को रोकता है। ग्रीनब्रू बीन्स प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है, इससे कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता व रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।