बर्थडे पर पति को सरप्राइज देने आई तो गर्लफ्रेंड संग मस्ती करता देखा पति, पत्नी ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बर्थडे पर पति को सरप्राइज देने आई तो गर्लफ्रेंड संग मस्ती करता देखा पति, पत्नी ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी

पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ पति को बर्थडे विश करने शहर गई थी. लेकिन उसने वहां जाकर

राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी अपने पति  को बर्थडे सरप्राइज देने शहर पहुंची थी। मगर पति के पास पहुंचकर वो खुद ही शॉक्ड हो गई। उसका दिल इस कदर टूटा की उसने अपने दोनों बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अक्सर ही नौकरी के लिए पति अपनी पत्नी और बच्चों को गांव छोड़कर शहर रहते हैं। 
1688806881 untitled project (2)
दरअसल, जोधपुर के एक गांव में रहने वाली महिला बिरमा देवी रविवार को अपने पति के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए दोनों बच्चों के साथ शहर पहुंची थी। बिरमा को लगा था कि अपने बर्थडे पर अपनी पत्नी और बच्चों को देखकर उसका पति सुरेश विश्नोई खुश हो जाएगा। मगर जैसे ही पति ने दरवाजा खोला, पत्नी वहां का नजारा देखकर दंग रह गई।
1688806889 screenshot 1
बिरमा ने देखा की नौकरी के नाम पर उसका पति शहर में अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे और गर्लफ्रेंड ने पूरा कमरा काफी सुंदर सजाया हुआ था। अपने पति को किसी और महिला के साथ देखकर महिला से रहा नहीं गया और उसने पहले तो दोनों की जमकर फटकार लगाई। हालांकि उसके बाद वो अपने बच्चों के साथ वहां  से निकल गई।

पति से मिले धोखे ने बिरमा इस कदर तोड़ दिया था कि उसने सुसाइड करने जैसा कदम उठा लिया। बिरमा ने पहले तो बस स्टैंड से बस ली और फिर रास्ते में ही रुकवाकर ट्रेन की पटरी की तरफ चली गई। इसके बाद सामने से आ रही एक मालगाड़ी के आगे अपने दोनों बच्चों को साथ में लेकर बिरमा ने छलांग लगा दी। इस घटना से पहले बिरमा ने एक वीडियो अपने ससुराल वालों को भेजा था, जिसमें वो पति का भंडाफोड़ करती नजर आ रही थी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1688806898 untitled project (1)
जानकारी के मुताबिक, बिरमा और सुरेश की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों के बीच 4 साल तक सबकुछ ठीक चला। लेकिन फिर वो नौकरी के बहाने से शहर चला गया और बिरमा से अलग रहने लगा। बिरमा को कई बार सुरेश पर शक होता था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है, हालांकि हर बार सुरेश इस आरोप से इनकार किया करता था। पुलिस ने इस घटना में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है, अब पुलिस सुरेश और उसकी लिव-इन पार्टनर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।