सपनों की उड़ान विश्व रिकॉर्ड में हुआ तबदील, 60 दिनों के अंदर दिखाया स्काइडाइविगं का नया रूप, जानें पूरी कहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपनों की उड़ान विश्व रिकॉर्ड में हुआ तबदील, 60 दिनों के अंदर दिखाया स्काइडाइविगं का नया रूप, जानें पूरी कहानी

अपनी सबसे हाल के स्काइडाइविं में उन्होंने 1 जुलाई को अमेरिका के टेनेसी में व्हाइटविले से छलांग लगाई

आप भी अपने किसी बात या सपने के बारें में मां-बाप को बताते होगें, तो हो सकता हैं कि आपके भी परिवार वाले आपको उस चीज को करने से मन कर दे। पर कहते है जो एक बार ठान लिया जाता है उसे करने के लिए कुछ भी करना पड़े, उसे हर हालात में करना ही होता है। करेल के रहने वाले जितिन विजयन ने हाल ही में एक ऐसा कारनाम कर दिया है। जिसके बाद उनके साथ भारत के नाम पूरी दुनिया में सबसे ऊपर है। कहा जाता है कि ऊँचाई से गिरने वाले लोगों का नाम तक मिट जाता है, लेकिन यहाँ कुछ उल्टा हैं। 
1691057553 project (2)
स्काइडाइविंग का शौक 
भारत के कोच्चि में आईटी सेक्टर में काम करने वाले विजयन के बारे में बताया गया कि उन्होंने मात्र कुछ दिनों के अंदर ही सब चीजों को सीखा और बीते दिनों उन्होंने 60 दिनों ने अंदर भारत के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड कर दिए है। उनके बारे में बताया जाता है कि उनको बचपन से ही क्रिकेट खेलना पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी करना काफी पसंद था। 
1691057561 e729cc66765c1762ad2624828866877d
माउंट एवेरस्ट पर तिरंगा फहराने का था सपना 
बताया गया कि जितिन को नेपाल के माउंट एवेरस्ट पर तिरंगा फहराने का सपना था, लेकिन इस मुद्दे पर उनको घर से सपोर्ट नहीं मिला था। पर उनको इससे हार नहीं मानी और कुछ बड़ा करने के लिए उन्होंने ठान लिया। विजयन ने बताया कि पहली बार उन्होंने न्यू जील में स्काइडाइविं की पहली कोशिश की थी, जो एक टेंडेम जंप था। 
तीन विश्व रिकॉर्ड 
अपनी सबसे हाल के स्काइडाइविं में उन्होंने 1 जुलाई को अमेरिका के टेनेसी में व्हाइटविले से छलांग लगाई जिसमें सबसे लंबे आउटडोर फ्रीफॉल (2:47 मिनट) के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि ने उन्हें दो एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए। सबसे अधिक ऊंचाई (42,431 फीट) से धरती पर छलांग लगाने और सबसे लंबे समय तक हवा में अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर इतिहास रच दिया हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।