Japan Electric Tiles: जापान ने निकाली ऐसी टाइल्स, जिसपर चलने से जनरेट होगी बिजली
Girl in a jacket

जापान ने निकाली ऐसी टाइल्स, जिसपर चलने से जनरेट होगी बिजली

Japan Electric Tiles

Japan Electric Tiles: जापान एक ऐसा देश है, जो अपनी टेक्नोलॉजी के कारण दुनियाभर में मशहूर है। जापान की तकनीक में हुई तरक्की (Japan Electric Tiles) के चर्चे सोशल मीडिया पर भी देखने के लिए मिल जाते हैं, जहां लोग हमेशा ये दावा करते हैं कि जापान 2050 में जी रहा है। यानी की जापान ने इतनी तरक्की कर ली है कि इतना अभी तक कोई नहीं कर पाया है।

Japan Electric Tiles
Source-Google Images

लोगों के चलने से जलेंगे बल्ब

ऐसी है एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख लोग फिर कह रहे हैं कि जापान 2050 में रह रहा है। दरअसल, जापान ((Japan Electric Tiles) ने लोगों के पैरों से बिजली निकालने की तकनीक पैदा कर ली है। यहां पब्लिक प्लेस पर स्मार्ट टाइल्स लगाई गई है जो लोगों के वॉक करने से उत्पन्न होगी। लोग जापान का ये कारनामा देखकर काफी हैरान है।

ये वीडियो एक्स पर @interesting_aIl नामक अकाउंट ने शेयर की है।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें एक प्रोसेस दिखाया गया है कि कैसे लोगों के चलने से ही बिजली (Japan Electric Tiles) जनरेट हो रही है। दरअसल, जापान की राजधानी टोक्यो में इस तकनीक की शुरुआत सरकार ने कर दी है। जहां भीड़ भाड़ वाले इलाकों में स्मार्ट टाइल्स लगाई गई है। जिनपर लोगों के चलने से ही बिजली बनना संभव हो पा रहा है। यह सब पाइजो इलेक्ट्रीसिटी तकनीक से आसान हुआ है।

एक कदम से 20 सेकंड जलेंगे 10 बल्ब

Japan Electric Tiles: बता दें कि सरकार ने भीड़ भाड़ वाले एरिया में इस टाइल को लगाने का फैसला किया। अब जैसे ही इस टाइल पर लोगों के कदम (Japan Electric Tiles)  पड़ेंगे, उससे काइनेटिक एनर्जी, इलेक्ट्रिक एनर्जी में बदल देती है। लोगों के एक कदम इतनी बिजली पैदा कर सकते हैं कि उससे 10 बल्ब 20 सेकंड (Japan Electric Tiles) के लिए एक साथ जलाए जा सकते हैं। सिर्फ जापान ही नहीं इस तकनीक को यूरोप के कई देश भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इन देशों में फुटबॉल के मैदानों और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर इन्हें लगाया गया है। इसके अलावा कई देश इसे अमल में लाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, एशिया में ऐसा जापान में पहली बार हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।