जन्‍माष्‍टमी 2022: भोग में जरुर शामिल करें ये एक चीज, मिनटों में होगी मन की इच्छा पूरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जन्‍माष्‍टमी 2022: भोग में जरुर शामिल करें ये एक चीज, मिनटों में होगी मन की इच्छा पूरी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म होता है। जन्‍माष्‍टमी का पर्व कान्‍हाजी की श्रृद्धा और भक्ति के साथ धन और समृद्धि प्राप्ति का भी शुभ अवसर लाता है। जन्‍माष्‍टमी पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ जहां कृष्ण की प्रिय चीजों का पूजा में उपयोग होता है, वहीं उन्हें उनके पसंद की चीजों का भोग भी लगाया जाता है।
1660030274 j6666666
अष्‍टमी के दिन रात को भगवान की पूजा की जाती है और उनको खास भोग चढ़ाया जाता है. इस पवित्र दिन पर बहुत सारे प्रसाद तैयार किए जाते हैं। कुछ जगहों पर कान्हा को 56 भोग भी लगाएं जाते हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर आप घर में बाल गोपाल को कौन सी चीजों का भोग लगा सकते हैं, चलिए जानते हैं।
मक्‍खन मिश्री-प्रसाद में कन्हैया को मक्‍खन मिश्री बहुत पसंद है, इसलिए कन्हैया को मक्‍खन मिश्री का भोग चढ़ाया जाता है। इस प्रसाद को बनाने के लिए केवल सफेद मक्खन और मिश्री की जरूरत होती है।
1660030262 jan
मखाने की खीर-कान्हा को मखाने वाली खीर बहुत पसंद है।जन्माष्टमी पर कन्हैया को मखाने और मेवे वाली खीर का भोग लगाएं।ये सबसे लोकप्रिय भारतीय मिठाई में से एक है,जो कई त्योहारों पर घर पर बनाई जाती है।
पंचामृत- जन्माष्टमी पर पंचामृत का भी विशेष महत्व होता है।पंचामृत के बिना कान्हा जी की पूजा अधूरी होती है। इस दिन पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाता है और फिर प्रसाद रूप में इसे बांटा जाता है।इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भोग में पंचामृत बनाएं।
मखाना पाग-एक स्वादिष्ट व्यंजन है,जो पारंपरिक रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर तैयार किया जाता है।इसमें खूब सारे मेवे डालकर उसे चाश्नी में जमाया जाता है। इस दिन इसका भी भोग अवश्य लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।