टीवी शो देखकर 7 साल की लड़की ने खतरनाक काम को दिया अंजाम, मासूम बच्चे के साथ कर दिया ये काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टीवी शो देखकर 7 साल की लड़की ने खतरनाक काम को दिया अंजाम, मासूम बच्चे के साथ कर दिया ये काम

वायरल हो रहा यह वीडियो चीन के युन्नान का बताया जा रहा है। जहां सात साल की लड़की

बच्चों के खेलते-खेलते बोरवेल में गिरने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अक्सर जब बोरवेल का कोई काम चल रहा होता है और ढक्कन खुला छोड़ दिया जाता है, तब ऐसी घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे मामलों में कई बार बच्चों की जान तक चली जाती है, तो कई बार रिस्क्यू टीम अपनी जान पर खेलकर बच्चों की जान बचा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1690455349 89698339 89698338
चीन से एक दो मासूम बच्चों का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हाथ के हाथ पैर फूल जाएंगे। इस वीडियो में एक सात साल की लड़की चार साल के बच्चे को कुएं में फेंकती नजर आ रही है। ये पूरा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो काफी भयानक है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
1690455359 087fca4a efb5 4cab bc88 e3e32139cf9f ae60baf4
ये वायरल वीडियो चीन के युन्नान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ नजर रहा है कि एक लड़की छोटे लड़के को ले जाती है और उसे लगभग 5 मीटर गहरे कुएं में फेंक देती है। वीडियो की शुरुआत में लड़का और लड़की हाथ पकड़कर कुंए के साथ सड़क पर चलते हुए दिखाई देते हैं। थोड़ी देर बाद वो लड़की उस लड़के को गोद में उठाकर कुएं में गिराती है, जिसके बाद वो लड़का कुएं के किनारे को पकड़ कर लटकने लगता है।

फिर वो लड़की उस लड़के की उंगलियों को कुएं के किनारे छुड़ाती है जिसके बाद वो बच्चा नीचे चला जाता है। कुएं के अंदर से बच्चा हेल्प के लिए चिल्ला रहा होता है लेकिन वो लड़की थोड़ी देर तक कुएं के आसपास घूमकर वहां से चली जाती है। जानकारी की मुताबिक, सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे की आवाज सुनी तो उन्होंने उसे कुएं से बाहर निकाला। इस हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
1690455402 untitled project (1)
बताया जा रहा है कि ये दोनों बच्चें पड़ोसी है और अक्सर एक-दूसरे के साथ खेलते हैं। 4 साल के मासूम बच्चे को कुएं में फेंकने वाली लड़की ने बताया कि वो सिर्फ एक टीवी शो में देखी गई कहानी की नकल कर रही थी। ये वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है और अबतक इसे 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये घटना इसी साल मार्च महीने की बताई जा रही है, जो एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।