स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ITBP के सैनिक ने गाया दिल छू देने वाला गीत, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ITBP के सैनिक ने गाया दिल छू देने वाला गीत, देखें वीडियो

73 वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान लवली सिंह ने एक दिलकश गाना खुद

73 वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान लवली सिंह ने एक दिलकश गाना खुद से गाकर ITBP के बहादुर दिलों के लिए समर्पित किया है। इन्होंने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर  ITBP के सैनिक ने देशभक्ति गीत ‘संदेसे आते हैं’ गया है। ये मशहूर गीत 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का है। उन्होंने ये गाना अपने सैनिक साथियों के लिए गया है। सैनिक की भावपूर्ण प्रस्तुुति बहुत पसंद की जा रही है। इसके साथ ही वह इंडो-तिब्बेतन बॉर्डर पुलिस को सेवा देने के लिए ये धन्यवाद कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर ITBP द्घारा शेयर किया गया है। 

जरा देखें पहले वीडियो… 

इस गाने को सैनिक लवली सिंह ने गया है। लेकिन इस वीडियो में लवली सिंह के अलावा भी  ITBP के सैनिक भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि वो कितनी सारी मुश्किल परिस्थियों में भी कभी हार नहीं मानते और कैसे बॉर्डर पर देश की रक्षा करने के लिए मौजूद होते हैं।
1565774574 solider
बता दें कि इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने बारिकी से आईटीबीपी के साथ काम किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है ‘@ITBP_official जवान लवली सिंह द्वारा एक दिल को छूने वाला गाना। मैंने अपने जवानों के साथ बहुत करीब से काम किया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में उनके साथ रहा।

बताते चलें कि भारतीय सैनिक की इस मधुर आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद से ही यूजर्स लवली सिंह की सुरीली आवाज की तारीफ कर रहें हैं। देखें आप भी। 

वहीं पिछले महीने इंडो-तिब्बन बॉर्डर पुलिस के सैनिकों को अमरनाथ यात्रियों की सहायता करते हुए देखा गया। इन्होंने खतरनाक इलाकों से तीर्थयात्रियों की रक्षा करते हुए उनकी जान बचाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।