स्कूटी चलाते समय लगी गर्मी, तो बीच रास्ते में लड़का-लड़की ने कर दिया नहाना शुरू, फनी वीडियो Viral - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्कूटी चलाते समय लगी गर्मी, तो बीच रास्ते में लड़का-लड़की ने कर दिया नहाना शुरू, फनी वीडियो Viral

गर्मी से बचने के लिए क्या करते है? शायद वो सभी काम जो आपके हित के लिए हो,

आज कल गर्मी अपने जोड़ो पर है। दोपहर के समय में तो और भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। पर इस भीषण गर्मी में भी कुछ ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हसंने पर मजबूर कर दिया है। आप गर्मी से बचने के लिए क्या करते है? शायद वो सभी काम जो आपके हित के लिए हो, इन दोनो लड़का-लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की बीच सड़क में स्कूटी पर बाल्टी और मग के साथ थे। रोड चल रहा था सभी लोग अपनी अपनी गाड़ी चला रहे थे तभी देखा जा सकता है कि लड़की बाल्टी में से पानी निकाल कर खुद भी नहा रही थी और आगे बैठे लड़के को भी नहला रही थी। दोनों लड़का-लड़की नहा भी रह थे और स्कूटी भी चला रहे थे। इस सबसे अलग नज़ारे को देख बाजार में और भी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो में भी आप कुछ लोगों को देख सकते है जो वहां लाइव आनंद ले रहे थे। 
1684246127 untitled project (83)
अभी देखा जाए तो देश भर में गर्मी का माहौल है लोग गर्मी से बचने के लिए काफी तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं लेकिन इन लड़का लड़की का उपाय सबसे अलग है जो कि सोशल मीडिया पर सनसनी मचा के काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सभी यूजर्स काफी हैरान हैं। वायरल वीडियो को @Iamjustme_00 नाम के ट्विटर आकउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कैप्शन भी लिखा गया है “गर्मी-गर्मी”। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके है और साथ ही कए लोग इस वीडियो के निचे अपनी राय भी लिख रख रहे है। 

आजकल देश में गर्मी का मौसम चल रहा है कई जगहों में पारा 40 डिग्री के पास है तो ऐसे में अगर आप ही घर से बाहर निकले तो अपने साथ छाता आदि जरूर रख ले जिससे आपको धूप से बचने में लाभ होगा। और गर्मी से बचने के लिए आप इस बात पर भी ध्यान दें कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी या जूस और तरल पदार्थों का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।