डायरेक्‍टर साहब ने ISRO की कमि‍टी मीटिंग में बजाई बांसुरी, वायरल हुआ वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डायरेक्‍टर साहब ने ISRO की कमि‍टी मीटिंग में बजाई बांसुरी, वायरल हुआ वीडियो

पिछले कुछ सालों में ISRO ने कई सारी सफलताएं हासिल की हैं। भारत देश का नाम पूरी दुनिया

पिछले कुछ सालों में ISRO ने कई सारी सफलताएं हासिल की हैं। भारत देश का नाम पूरी दुनिया में हमारी वैज्ञानिकों की टीम ने ऊंचा किया है। इसरो में काबिल वैज्ञानिकों की शानदार टीम है जिसमें किसी को दोराय नहीं है। हमारे वैज्ञानिक जितने विज्ञान में माहिर हैं उतने ही वह कला के क्षेत्र में माहिर हैं। 
1577706769 isro director flute
इस बात का उदाहरण इसरो की साल की आखिरी बैठक आयोजित संसदीय स्‍थाई समिति हाल ही में हुई। यूआर राव सैटेलाइट सेंटर यूआरएससी के डायरेक्टर पी कुन्हीकृष्‍णन इस बैठक में बांसुरी बजाते हुए नजर आए। इस बैठक का समापन इसी के साथ किया गया। 
इसरो के प्रमुख के.सिवन भी इस बैठक में मौजूद थे


साल 2019 की आखिरी बैठक रविवार को आयोजित की गई और इसमें इसरो के प्रमुख के.सिवन भी मौजूद थे। राज्यसभा के सांसर जयराम रमेश ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कुन्हीकृष्‍न एक पेशेवर बांसुरीवादक हैं। उन्होंने सदाबहार वातापी गणपतिम भजेहम बजाया। 
बैठक का यह अंदाज यूजर्स को पसंद आ रहा है
पी. कुन्हीकृष्‍न ने पीएसएलवी प्रोजेक्ट के डायरेक्टर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जो वीडियो ट्विटर पर जयराम रमेश ने शेयर किया है वह जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 2400 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और 20.1 k व्यूज इस वीडियो को मिले हैं। 
मन को सुकून और ऊर्जा देता है संगीत


1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

पी.कुन्हीकृष्‍णन के बांसुरी को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद कर रहे हैं और तारीफ भी। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कहा कि सरकारी बैठकों को इस तरह ही संगीत से समापन करना चाहिए क्योंकि मन को सुकून और ऊर्जा प्रदान संगीत करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।