फिर इतिहास रचेगा ISRO, मिशन गगनयान परीक्षण की पहली उड़ान 21 अक्तूबर को - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिर इतिहास रचेगा ISRO, मिशन गगनयान परीक्षण की पहली उड़ान 21 अक्तूबर को

एक के बाद एक अंतरिक्ष कार्यक्रमों से इसरो ने अपना नाम पूरी दुनिया में सबसे ऊपर कर लिया है। चांद की सहत छूने के बाद अब इसरो मिशन गगनयान की तरफ बढ़ रहा है। जिस सिलसिले में इसरो अपनी पहली परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को आसमान में भेजने के लिए तैयार है।

F7zm2tlWcAAbvZa

मिशन गगनयान पर इसरो चीफ ने कहा गगनयान मिशन के तहत टीवी-डी1 21 अक्टूबर को अपने पहले परीक्षण के लिए उड़ान भरेगा। ये टेस्टिंग श्रीहरिकोटा से सुबह 7 से 9 बजे के बीच किया जाएगा। साथ ही इस टेस्टिंग के बाद और भी तीन परीक्षण वाहन मिशन की टेस्टिंग की जाएगी।

F7zm2tkXsAAM4DI scaled

आगे बताया गया पहली परीक्षण उड़ान के परिणामों के आधार पर ही अन्य टेस्टिंग किए जाएंगे। इस दौरान क्रू मॉड्यूल का परीक्षण किया जाएगा। जिसमें क्रू एस्केप मैकेनिज्म भी शामिल है। आपको बता दें कि गगनयान के इस हिस्से का उपयोग करके तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

F7zm2tlWgAAfnDS scaled

इस मिशन के पहले परीक्षण उड़ान में इसरो मानव को पृथ्वी की 400 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित करेगा और फिर उसे भारतीय समुद्री सीमा में उतार कर स्पेशशिप की क्षमता का आंकलन करना है।

F8nv08ybgAA ONj

मिशन के तहत पहले टीवी-डी1 को परीक्षण के लिए उड़ान भरेगा। जिसके बाद और भी तीन टेस्टिंग वाहन मिशन की टेस्टिंग की जाएगी। और सब टेस्टिंग आम रही तो अगले साल के अंत तक भारत अपना पहला मानव अंतरिक्ष में भेज देगा।

F8jMg1hbIAAXe1F 1 scaled

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान के सफलता के बाद ही इसरो के सभी मिशन पर लक्ष्य तय कर रहे है। पीएम मोदी ने कहा है कि साल 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष केंद्र को स्थापित करना और 2040 तक पहले भारतीय को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य है।

F8jMkEgaYAAb461 1 scaled

और इस मिशन के तहत सभी टेस्टिंग ठीक रहा तो अगले साल के अंत में गगनयान अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है या साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। साथ ही 2024 में एक व्योममित्र रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।