क्या घर के सदस्य की अक्सर रहती है तबीयत खराब, तो आज ही हटा दें घर से ये पौधा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या घर के सदस्य की अक्सर रहती है तबीयत खराब, तो आज ही हटा दें घर से ये पौधा

हम अपने घर को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं।

हम अपने घर को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। कुछ पेड़-पौधों का सीधा संबंध ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव से भी होता है। वास्तु में जिस प्रकार से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पौधों के बारे में बताया गया है, उसी तरह से कुछ ऐसे पेड़ भी होते हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। इन्हें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन से पेड़ घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए।
1647502373 p3
पीपल का पेड़-कई बार बारिश के मौसम में घर में पीपल का पेड़ उग जाता है, जिसे कई बार लोग लगा रहने देते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि पीपल के पेड़ को घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको धन हानि होती है। 
दूध देने वाले पौधे-दूधिया पेड़-पौधों को घर के आंगन में लगाने से बचना चाहिए। इनके घर में होने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।आए दिन परिवार में किसी न किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहता है।
1647502422 pi
मदार का पौधा -कुछ लोगों के घर में मदार का पौधा लगा होता है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु में ऐसा माना जाता है कि जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है वे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
कांटे वाले पौधे–  जिन पौधों की टहनियों में कांटे हों, उन्हें भी घर में नहीं लगाना चाहिए। ये नकारात्मकता लाते हैं और घर के सदस्यों की प्रगति में बाधक बनते हैं, लेकिन अगर आप गुलाब का पौधा घर में लगाना चाहते हैं तो आंगन के बजाय इसे छत पर किसी गमले में लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।