दुनिया में सांप अनगिनत है और इनकी गिनती जहरीले और खतरनाक जानवरों में की जाती है। सांप कई बार के होते हैं और कई सांप तो इतने जहरीले होते है कि उन्हें एक बार काटने से ही इंसान सीधे परलोक सिधार जाता है। अलग-अलग देशों में सांप की अलग-अलग नस्ल पाई जाती है। मगर आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने से जा रहे हैं, जहां एक भी सांप नही हैं।
जी हां आपने सही सुना। दुनिया में एक ऐसा देश है जहां कोई भी सांप नहीं है। भले ही ये बात सुनकर आप चौंक गए होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है कि एक देश में कोई भी सांप ना हो। इस देश में एक भी सांप नहीं है और आप इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप और भी ज्यादा हैरान हो जाएंगे। तो चलिए सबसे पहले बताते है कि सांप मुक्त इस देश का नाम क्या है।
दरअसल, आयरलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां कोई सांप नहीं है। इतना ही नहीं इस देश में आपको ढूंढने से भी भी सांप नजर नहीं आएंगे। आयरलैंड के स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह पर सांपों के न होने के पीछे एक रहस्य है। हालांकि, दुनियाभर के वैज्ञानिक इस जगह पर सांपों के ना होने के पीछे कुछ और वजह बताते हैं।
कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नाम के एक संत ने पूरे देश के सांपों को एक साथ घेर लिया और फिर उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया था। पौराणिक कथाओं में ये भी मान्येता है कि उन्हों ने ईसाई धर्म की रक्षा के लिए 40 दिनों तक व्रत करके ऐसा किया था।
वहीं, इन पौराणिक कथाओं से विपरीत वैज्ञानिकों के मुताबिक-यहां कभी सांप थे ही नहीं। फॉसिल रिकॉर्ड अनुभाग भी आयरलैंड में सांपों को रिकॉर्ड नहीं करता है। अब आयरलैंड में सांप ना होने की पीछे की असली वजह क्या है, उसे लेकर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन आयरलैंड ऐसा एकलौता मुल्क है जहां पर आपको एक भी सांप देखने को नहीं मिलेगा।