कई ऐसे गंभीर बीमारियां हैं जो योग करने से बिल्कुल ठीक हो जाती हैं। आयुर्वेद में ऐसा कहा गया है कि योग कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लेकर एलर्जी तक हर बीमारी का इलाज योग में है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इसी मौके पर हम आपके लिए कुछ योग लाएं हैं जो आपकी किसी भी तरह की बीमारी को खत्म कर देगा।
योग करने से इन बीमारियों से छुटकारा मिलता है
1. कुछ महिलाओं को पीरियड्स की परेशानी होती है उनके लिए हठ योग बहुत फायदेमंद है। हठ योग करने से अनियमितता पीरियड्स और ज्यादा दर्द की परेशानी भी खत्म हो जाती है।
2. हलासन करने से पीठ और कमर का दर्द सही रहता है। अगर आपको भी पीठ या कमर के दर्द की परेशानी है तो आप हलासन करें। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली हो जाएगी।
3. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता अगर शुरुआती अवस्था में पता चल जाता है तो प्राणायाम करने से आप उससे निजात पा सकते हैं। इस दौरान अनुलोम-विलोम दिन में तीन से चार बार करें। उसके बाद कपालभाती, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन प्राणायाम यह सारे सुबह करने चाहिए ऐसा करने से कैंसर खत्म हो जाता है।
4.इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई फास्ट फूड खाने का दीवाना है और इसकी वजह से लोगों का वजन भी बढ़ जाता है। अगर आप भी वजन से परेशान है तो आप योग करना शुरु करें। सूर्य नमस्कार करने से बहुत जल्छी फैट कम होता है। पूरे शरीर की एक्सरसाइज इसमें हो जाती है। दरअसल इसमें 12 आसन होते हैं।
5. पवनमुुक्तासन गैस्ट्रिक और एसिडिटी की परेशानी को खत्म करता है। इस आसन को करने से पेट पर दबाव होता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज हो जाता है और जिसके बाद कब्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।
6. कई लोगों को धूल, धुएं और किसी दूसरी चीज से एलर्जी होती है उनके लिए हस्तपादासन बहुत सहेतमंद होता है। इस आसन में दोनों पैरों को जोड़कर नीचे की तरफ झुकना पड़ता है। इस दौरान आपको अपनी सांसों का ध्यान रखना होता है। एलर्जी की समस्या इस आसन को करने से दूर हो जाती है।
7. कपालभांति करने आपका तनाव और नींद ना आने की परेशानी दूर हो जाती है। इस आसान को दिन में पांच से छह बार करना चाहिए। एेसा करने से सांसें नियंत्रण में आ जाती हैं। इस आसन से फेफड़ाें में सही मात्रा में आक्सीजन जाती है। मानसिक बीमारी भी इससे दूर हो जाती है।
8. अगर आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी चाहिए तो इसके लिए आप पादांगुष्ठासन करें। इस आसान को बिग टो पाेस के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन बहुत सरल है। इस आसन से आपके शरीर की मांसपेशियां सिर से लेर अंगुली तक खींचती है। इस आसन को सुबह खाली पेट 30 सेकंड तक करना होता है।
9. शारीरिक कमजोरी बालासन से सही होती है और तनाव भी कम होता है। इस आसन से जल्दी एनर्जी भी आ जाती है। इस आसन को करने के लिए घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं और शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें। उसके बाद अब अपनी सांस गहरी अंदर लें फिर आगे की तरफ झुकें। इस आसन को करते समय ध्यान रखना है कि सीना आपका जांघों पर जाकर छूए। आपको अपने माथे को फर्श पर लगाना है।
10. महिलाओं केे गर्भावस्था में कोई परेशानी ना लाने के लिए नाड़ी शोधन प्राणायाम करना होता है। इस आसन से बच्चा भी स्वस्थ होता है और डिलीवरी में भी कोई परेशानी नहीं आती है।