भौ नहीं माथे पर ऊगा रखा हैं ऐसा जंगल कि लोगो के सुनने पड़ जाते हैं ताने, सेट ना करवाने का बताया कारण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भौ नहीं माथे पर ऊगा रखा हैं ऐसा जंगल कि लोगो के सुनने पड़ जाते हैं ताने, सेट ना करवाने का बताया कारण

26 साल की सोफिया हाजीपैंटेली एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और साथ ही मॉडल भी हैं लेकिन फिर भी

लड़कियों को आपने अक्सर देखा होगा अपनी थ्रेडिंग करवाते हुए उन्हें तो मानो बस हर बात पर पार्लर जाने का बहाना चाहिए हेना? लेकिन सच कहे तो सही भी हैं कि वह पार्लर जाती हैं क्योकि आज हम आपको जिस लड़की से मिलवाने वाले हैं उसे देख आप यही कहेंगे कि जा भाई जा अपनी पहले भौं बनवा। 
अब तो सोसाइटी ऐसी हो गई है कि अगर कोई लड़की बिना सधी हुई भौं (Woman Having Unibrow) के नजर आ जाए तो लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। ऐसा ही मजाक एक मॉडल का भी बनता है जो अपनी भौं को कभी नहीं सेट कराती, जबकि उसे देखकर तो आपको लगेगा कि लड़की को आईब्रो (Unibrow removal) सेट करवाने की बहुत जरूरत है।
1686900477 e0ulbonzpi21cwuhkbno
26 साल की सोफिया हाजीपैंटेली (Sophia Hadjipanteli) एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल (Unibrow model) हैं। पर वो अपने लुक्स के लिए ज्यादा ही चर्चा में रहती हैं। उन्हें 5 लाक से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उनकी पर्सनैलिटी काफी कमाल की है पर उनके चेहरे का एक पहलु दूसरी लड़कियों से इतना अलग है कि लोग उनका मजाक बनाते हैं. दरअसल, सोफिया की यूनीब्रो (Unibrow girl) हैं। यूनीब्रो का अर्थ होता है जुड़ी (Attached eyebrows) हुई भौं।
जुड़ी हुई भौं को लेकर लोग बनाते हैं बात 
जुड़ी हुई भौं होना नई बात नहीं है, बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके माथे पर, भौं के बीच वाली जगह बालों की ग्रोथ इतनी ज्यादा होती है कि दोनों भौं आपस में जुड़ी हुई लगती है। पर सोफिया के मामले में ये ग्रोथ इतनी ज्यादा है कि उनके माथे पर पूरा का पूरा जंगल उगा हुआ लग रहा है। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। लोगों की ट्रोलिंग से तंग आकर उन्होंने यूनीब्रो मूवमेंट शुरू किया है।
इस वजह से नहीं सेट करवाती भौं
1686900493 screen shot 2017 09 05 at 2 45 47 pm 1504637447
वो अपने इस कैंपेन के जरिए लोगों को बॉडी के लिए जागरूक कर रही हैं। वो सभी को ये सिखाना चाह रही हैं कि उन्हें अपने शरीर को वैसे ही अपनाना चाहिए, जैसे वो असल में हैं। डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोफिया लंदन में रहती हैं। उनका कहना है कि लगभग हर दिन उन्हें हेट कमेंट्स आते हैं और लोग उनकी खूब बुराई करते हैं। उन्होंने भौं को ना सेट करने का कारण बताते हुए कहा कि वो लोगों के लिए ऐसी भौं सामान्य बनाना चाह रही हैं जिससे भविष्य में लोगों को ऐसे हेट कमेंट्स का सामना ना करना पड़े। वो लोगों को अपने शरीर से प्यार करना सिखा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।