इस शख्स ने अपनी दो गर्लफ्रेंड के साथ की शादी, बोला- नहीं तोड़ सकता किसी का दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस शख्स ने अपनी दो गर्लफ्रेंड के साथ की शादी, बोला- नहीं तोड़ सकता किसी का दिल

इंडोनेशिया में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है।

इंडोनेशिया में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी दो गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है,वो भी एक ही मंडप में। कुरान के मुताबिक एक मुस्लिम शख्स एक नहीं बल्कि चार शादियां कर सकता है।
1566980935 marriage
 लेकिन शर्त ये भी है कि आदमी तभी एक से ज्यादा शादी कर सकता है जब उसकी पहली पत्नी दूसरी शादी करने की स्वीकृति दे। इंडोनेशिया के कानून के अनुसार यदि इंसान देखभाल कर सकता है और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकता है तो वो शादी कर सकता है,लेकिन इस शख्स ने एक ही मंडप पर दो लड़कियों से शादी कर ली है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
1566980965 s
लोकर मीडिया से बातचीत के दौरान शख्स ने कहा मैं दोनों में से किसी का भी दिल टूटता नहीं देख सकता था,इसलिए मैंने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया है। 
1566980978 shadi
बता दें कि इंडोनेशिया में एक परंपरा दहेज की भी है। जहां पर दुल्हन का परिवार लड़के को दहेज देता है उसके विपरीत यहां लड़का-लड़की के परिवार वालों को दहेज देकर बताता है कि वो दुल्हन का ख्याल रख सकता है। दूल्हे ने दो लड़कियों के परिवारों को 5-5 हजार रुपए दिए हैं। उन्होंने ये परंपरा मंडप पर ही करी है। 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही शादी की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इनकी शादी की तस्वीरें 17 अगस्त के दिन शेयर की गई थी। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लड़के ने दोनों लड़कियों के साथ बैठकर शादी की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।