ये है भारत का सबसे खतरनाक किला, सूरज ढलने के बाद मंडराने लगता है यहां पर मौत का साया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये है भारत का सबसे खतरनाक किला, सूरज ढलने के बाद मंडराने लगता है यहां पर मौत का साया

भारत में कई राजाओं के किले हैं जो खूबसूरत के साथ बेहद खतरनाक भी हैं। भारत का एक

भारत में कई राजाओं के किले हैं जो खूबसूरत के साथ बेहद खतरनाक भी हैं। भारत का एक ऐसा ही किला महाराष्ट्र के माथेरान और पनवले के बीच में हैं जो भारत के इतिहास के खतरनाक किलों में से एक माना जाता है। इस किले का नाम प्रभलगढ़ किला है।

1558556360 kalavantin durg 10

इस किले का कालावंती के नाम से भी जाना जाता है। यह किला 2300 फीट ऊंची खड़ी पहाड़ी पर बना हुआ है और इस किले के बारे में कहा जाता है कि इस किले को देखने के लिए बहुत कम लोग आते हैं और जितने भी लोग आते हैं वह सब वापस सूर्यास्त से पहले ही चले जाते हैं।

 

1558556361 9e661e4900c37c52ffa883939d34830e

ये है भारत का सबसे खतरनाक किला

इस किले की चढ़ाई खड़ी है जिसकी वजह से लोग यहां पर ज्यादा समय तक नहीं रह पाते हैं। इस किले पर बिजली और पानी दोनों की ही व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है। जैसे ही सूरज ढहलता है वैसे ही यहां पर सन्नाटा मीलों तक हो जाता है।

1558556364 yash

इस किले की चढ़ाई करने के लिए सीढिय़ां चट्टानों को काटकर बनाई हैं। दरअसल इन सीढिय़ों पर किसी भी तरह की रस्सियां और रेलिंग नहीं लगाई गईं हैं। अगर चढ़ाई के समय इंसान का पैर फिसलता है तो वह सीधा 2300 फीट नीचे खाई में जाकर गिर जाता है।

1558556366 57506156 911257595898171 8712786790764549572 n

खबरों के अनुसार कई लोगों की इस किले से गिरने पर मौत भी हो गई है। पहले इस किले का नाम मुरंजन किला था लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने इस किले का नाम बदल कर प्रबलगढ़ रख दिया। ऐसा कहा जाता है कि शिवाजी महाराज ने अपनी पत्नी रानी कलावंती के नाम पर इस किले का नाम रख दिया था।

1558556368 kalavantin summit

चंदेरी, माथेरान, करनाल और इर्शल किले भी इस किले से दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं इस किले की ऊंचाई से मुंबई के कई इलाके भी दिखते हैं। इस किले पर लोग अक्टूबर से मई महीने तक घूमने के लिए आते हैं। इस किले पर बारिश के दिनों पर चढ़ाई करना बहुत खतरनाक हो जाता है। यही वजह होती है कि लोग यहां पर इस दौरान नहीं आते हैं।

1558556370 kalavantin durg trek

इस लड़की के अनोखे शौक को जानने के बाद आप भी डर से थर-थर कांप जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।