Chandrayaan-3 की चांद पर लैडिंग के साथ भारत ने बनाएं 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसको तोड़ना किसी भी देश के लिए नामुमकिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chandrayaan-3 की चांद पर लैडिंग के साथ भारत ने बनाएं 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसको तोड़ना किसी भी देश के लिए नामुमकिन

बुधवार शाम 6:04 मिनट का वो समय जब लैडंर मॉड्यूल ने चंद्रमा की सतह को छू लिया और

हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा उसे वक्त हो गया जब भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की धरती पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली। इस पल ने इतिहास बना दिया और अपने आप में एक ऐसे कीर्तिमान को स्थापित कर दिया जिसको हासिल करने के लिए विकसित देश लगातार कोशिश करते रहते हैं। बुधवार शाम 6:04 मिनट का वो समय जब लैडंर मॉड्यूल ने चंद्रमा की सतह को छू लिया और अपने काम की तरफ आगे बढ़ गया। अब इसके बाद भारत ने एक से बढ़कर एक कई रिकॉर्ड बना दिए। आज की खबर में हम आपको बताएंगे कि चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत ने और इसरो ने वह कौन से पांच रिकॉर्ड बनाए हैं जिसको तोड़ना लगभग नामुमकिन है।
1692866451 chandrayaan3 1
पहला रिकॉर्ड
सबसे पहले रिकॉर्ड की बात करें तो भारत दुनिया के उन चार चुनिंदा देशों में शामिल हो चुका है। जो अपने स्पेसक्राफ्ट को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाने में सफल हो चुके हैं। रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चौथा देश बन चुका है जिसनें चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाबी हासिल कर ली है। भारत ने इस लक्ष्य को दूसरे प्रयास में हासिल किया हैं। 
1692866462 chandrayaan
दूसरा रिकॉर्ड 
दूसरे रिकॉर्ड की बात करें तो भारत एकमात्र देश बन गया है जिसने चांद की साउथ पोल पर अपने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करवाई है। इससे पहले चांद के इस जगह पर कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है। दावा किया जा रहा था कि रूस का लूना 25 अगर सफल हो जाता है तो वह भी चांद के साउथ पोल पर जाएगा लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऐसा नहीं हुआ।
1692866470 chandrayaan 3 news 1692589542101 1692609146145
तीसरा रिकॉर्ड
तीसरी रिकॉर्ड की बात करें तो भारत के उन दो देशों में शामिल हो चुका है जिन्होंने चांद की धरती पर पृथ्वी से रोवर को ऑपरेट किया है। इससे पहले यह काम सिर्फ चीन ने किया है जिसने रोवर को चांद पर ऑपरेट किया था। भारत के चंद्रायन-3 मिशन के तहत रोवर का नाम प्रज्ञान दिया गया है जो कि अब चांद पर अपना काम करना शुरू कर चुका है।
1692866481 isro chandrayaan 3 landing mission success caption message wishes

चौथा रिकॉर्ड
चौथा रिकॉर्ड की बात करें तो इसरो ने लॉन्चिंग के साथ-साथ यूट्यूब पर भी एक विशाल रिकॉर्ड बना दिया है। इसरो के यूट्यूब चैनल पर मात्र 1 घंटे के अंदर ही 10 लाख सब्सक्राइबर बढ़ गए और साथ ही साथ चंद्रयान-3 के लोडिंग को लगभग 80 लाख से अधिक लोग एक साथ देख रहे थे जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। 
1692866500 image 1689271964
पांचवा रिकॉर्ड
पांचवा रिकॉर्ड की बात करें तो भारत सबसे कम बजट में चांद की सतह को चूमने वाला देश बन गया है इससे पहले जितने भी देश ने चांद पर कदम रखने की कोशिश की है उनका बजट काफी अधिक रहा है लेकिन भारत पर अब इस कृतिमान को भी हासिल कर चुका है और दुनिया के लिए लॉन्चिंग का सबसे प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।