India China Tug Of War Game : सूडान में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई रस्साकशी, जानिए किसने मारी बाजी? वीडियो देखें
Girl in a jacket

India China Tug of War Game : सूडान में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई रस्साकशी, जानिए किसने मारी बाजी? वीडियो देखें

India China Tug of War Game: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो देशों के जवानों के बीच रस्साकशी का गेम खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये गेम 28 मई को खेला गया था। इस वीडियो में जितने वाली टीम जश्न मानते हुई नजर आ रही है।

दरसल, ये वीडियो भारतीय सैनिकों और चीनी जवानों के बीच खेली जा रही गेम Tug Of War (रस्साकशी) की है। इस गेम में भारतीय सेना ने जीत हासिल की है, और जीत के बाद भारतीय सैनिकों ने खूब जश्न मनाया है।

आपको बता दें कि इस वीडियो को लेकर सेना के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये विडियो संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए खेल रस्साकशी की है जिसमे भारतीय सैनिकों ने जीत हासिल की है। वीडियो में जीत के बाद भारतीय सैनिकों को जश्न मनाते हुए भी देखा जा सकता है।

भारत-फ्रांस में भी हुई प्रतियोगिता
जानकारी के मुताबिक इससे पहले 27 मई को भारतीय और फ्रांस के सैनिकों के बीच भी मेघालय के उमरोई में रस्साकशी प्रतियोगिता हुई थी। भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास नाम के तहत दोनों देशों के सैनिकों ने हाथ मिलाया है जिसका नाम ‘शक्ति 2024’ है। इस दौरान ही दोनों देशों के सैनिकों ने मेघालय के उमरोई में रस्साकशी का खेल खेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।