15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ये 4 देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न - Punjab Kesari
Girl in a jacket

15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ये 4 देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न

इस साल देशवासी अपनी आजादी की 73 वीं सालगिरह का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी तरह से कर

इस साल देशवासी अपनी आजादी की 73 वीं सालगिरह का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी तरह से कर चुके हैं। वहीं भारत को अंगे्रजों की करीब 200 साल तक की गई गुलामी से आजाद हुए पूरे 72 साल हो जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के पांच ऐसे देश भी हैं जो 15 अगस्त को ही भारत के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करते हैं। यादि नहीं? तो आप भी जान लीजिए आखिर भारत के अलावा वो कौन से देश हैं तो 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। 
1565769984 independence day celebration

1.कोरिया

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को 74 साल पहले जापानी कॉलोनाइजेशन से 15 अगस्त 1945 में आजादी मिली थी। साउथ कोरिया के लोग  इस दिन नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाते हैं  जबकि नॉर्थ कोरिया भी इस दिन नेशनल हॉलीडे ही मनाता है। लेकिन छुट्टी होने के कारण इसी दिन यहां शादी करने की परंपरा चल पड़ी है। इस साल कोरिया अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
1565769918 south korea

2.कांगो

रिपब्लिक ऑफ कांगो मध्य अफ्रीकी देश है ये देश फ्रांस के चंगुल से आजाद हुआ था। जिसे 15 अगस्त 1960 में आजादी मिली थी। इस साल कांगो अपना 60 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। 
1565769885 wp

3.लिकटेंस्टीन 

लिकटेंस्टीन को भी 15 अगस्त 1866 के दिन जर्मनी से मुक्ति मिली थी। ये एक यूरोपीय देश जो दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है।1866 के बाद से यहां काफी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
1565769751 liechtenstein

4.बहरीन

ब्रिटिश सरकार से बहरीन को 14 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी। तब से बहरीन में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस घोषित कर दिया गया था। 
1565769812 screenshot 1
लेकिन बहरीन में रहने वाले लोगों ने ब्रिटिश सरकार द्वारा दिया गया आजादी दिवस मनाने से इंकार कर दिया था और देश के पूर्व बादशाह सलमान अल खलीफा के राजतिलक के दिन यानि 16 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।