भारतवर्ष में आज जहां भी देखो हर तरफ आजादी की रंग में रंगे हुए लोग नजर आ रहे हैं। देश आज उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है जिन्होंने आजादी के लड़ाई में अपनी जान निछावर कर दी थी। भारत के प्रधानमंत्री ने लाल किला के प्राचीन से इस मौके पर तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित किया वहीं हर राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने-अपने राज्यों में स्वतंत्रता दिवस का अपने स्तर पर आयोजन किया।
अब आज की खबर में हम आपको एक वीडियो दिखने वाले हैं जो की सबसे ज्यादा खास है। दुनिया के सबसे उंचे इमारत बुर्ज खलीफा पर भारतीय तिरंगे की रोशनी छा गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसके कई वीडियो वायरल हुई जिसे देखने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा हो गया।
Indian flag at the Burj Khalifa with the national anthem.
A goosebumps moment! 🇮🇳 pic.twitter.com/K6sxXODZhI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 15, 2023
इन वीडियो ने सभी के दिल को जीत लिया। पहले वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे कुछ देर के बाद भारतीय तिरंगे की रोशनी से पूरा बुर्ज खलीफा ढक जाता है और साथ ही वहां पर राष्ट्रीय गान जन गण मन भी बैकग्राउंड में बजता रहता हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर जिसका नाम बदल गया है पर शेयर किया है।
#BurjKhalifa here’s a look at how Indian monuments lit up on the eve of the 77th #IndependenceDay of India.
.#IndependenceDayIndia #IndianFlag #HarGharTiranga #IndianFlag #India #15august2023 pic.twitter.com/fu59HBbGEb— PAWAN KUMAR 🇮🇳 (@PawanKu06250282) August 15, 2023
भारतीय रंग में रंगने के बाद बुर्ज खलीफा का नजारा कुछ ऐसा दिखा जिसे देखने के बाद हर भारतीय गर्व से कह रहा है कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। देश में आज हर जगह पर अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और अपने-अपने तरीकों से उन वीर सेनानियों को याद किया जा रहा है जिन्होंने देश की आजादी में अपनी जान कुर्बान कर दिए थे।
वैसे आप इस स्वतंत्रता दिवस को कैसे मना रहे हैं हमारे साथ जुड़कर आप अपनी बात जरूर बताएं। साथ ही आपको बता दें कि कल कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई गई थी एक लड़की की आवाज में वीडियो बनाई गई थी।
वीडियो में कहा जा रहा था कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराया गया जैसे पाकिस्तान की खूब किरकिरी हुई थी। हालांकि इस मुद्दे पर खुद बुर्ज खलीफा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और पाकिस्तान के भी झंडे वाली वीडियो को भी दिखाया गया।