Viral Video: बेखौफ होकर चीतों संग रात बिताते नज़र आया ये शख्स, इसके पीछे बताई बेहद दिलचस्प वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: बेखौफ होकर चीतों संग रात बिताते नज़र आया ये शख्स, इसके पीछे बताई बेहद दिलचस्प वजह

आपने लोगों को बिल्लियों या कुत्तों के साथ सोते हुए अक्सर देखा हो सकता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स को चीतों के साथ सोते देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऐसे ही वीडियो के बारें में बताने जा रहे हैं। इस वीडियो में रात के समय एक शख्स तीन तेंदुओं के साथ सोता हुआ दिखाई दे रहा है। वह जानता है कि पास में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन चीते सो रहे है, लेकिन फिर भी उसे डर नहीं लग रहा है। यह बिना किसी डर और चिंता के यहां पर लेटा हुआ है। इस नज़ारे के पीछे की वजह बेहद ही दिलचस्प है।

क्या है इस वायरल होते वीडियो के पीछे की कहानी?

Untitled Project 2023 09 23T125617.985

चीता पृथ्वी पर सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है। कोई भी उसके पास नहीं जाना चाहता है क्योंकि उससे सबको डर लगता है। लेकिन जब आप देखेंगे कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर किस वजह से वायरल हो रहा है तो आपकी आंखे फटी रह जाएगी। 2019 में डॉल्फ़ सी वोल्कर ने पहली बार YouTube पर यह वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। और इस बार फिर से इस वीडियो को लोगों से बेहद ज्यादा प्यार मिल रहा है।

शख्स के बेड पर आकर सो गया चीता

वीडियो में तीन खतरनाक चीतों को जमीन पर आराम से सोते हुए देखा जा सकता है। उसके ठीक बगल में एक आदमी कंबल लिए लेटा हुआ है। इसी समय, एक चीता अचानक उठता है, आदमी के पास आता है और बिस्तर पर सो जाता है। वह भी उसे अपने पास पकड़ लेता है, जैसे कोई सोता हुआ व्यक्ति बच्चे को पकड़कर सोता है। थोड़ी देर बाद बचे हुए चीते भी पास आए और एक दूसरे से चिपक कर लेट जाते हैं। इसे देखकर लोग चौंक उठे। कई लोग कहते हैं कि ऐसा करने के लिए साहस चाहिए भाई।

वीडियो को अब तक मिले 95 लाख से ज्यादा व्यूज

Untitled Project 2023 09 23T125859.630

इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @Enezator अकाउंट से शेयर किया गया था। इसे अब तक 95 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। लोग चीतों और इंसान की दोस्ती देखकर सोच में पड़ गए हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ये शख्स कौन है? आपको जानकारी दें दें कि चीतों के साथ सोने वाला यह शख्स एक पशु वैज्ञानिक है। उसका नाम डॉल्फ़ सी वोल्कर है। वोल्कर जानवरों के व्यवहार के ऊपर पढ़ाई करते है। इस वीडियो में वह चीता के सोने के पैटर्न के बारे में और अधिक जानना चाहता है। इसलिए उसने चीतों के साथ रात बिताई। उन्होंने कहा कि हर चीता एक पालतू जानवर की तरह लग रहा है। मैंने उन सभी को बड़े होते देखा और अक्सर उससे मिलने जाता था। इसलिए मुझे उसके साथ सोने की इजाजत दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।