दही खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वैसे तो दही का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में इसके सबसे ज्यादा लाभ होते हैं। चिलमिलाती धूप में शरीर को रिलेक्स रखने के लिए दही का सेवन करना उपयोगी माना जाता है। साथ ही दही के इससे न केवल शरीर को ठंडक महसूस होती है बल्कि ये बॉडी में पनप रही कई बिमारियों से छुटकारा दिलाने में भी कारगार साबित होती है। इसके अलावा गर्मियों के मौसम में दही खाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर के लिए भी इतनी ज्यादा इफेक्टिव है।
दही में विटामिन सी, कैल्शियम और जिंक होता है। नेचुरल स्किन केयर के लिए ये अच्छा इंग्रेडिएंट है। दही डेड स्किन और रूखी त्वचा से भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होती है। इसके अलावा ये मुंहासों से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। दही के एंटी बैक्टीरियल और साथ ही एंटी फंगल लाभ मुंहासों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही दही का फेस पैक स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनता है।
दही और नींबू
नींबू और दही के फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप दही ले और एक चमच्च नींबू का रस ले लीजिये। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और अब इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दीजिये। इस मिश्रण को अब अपने चेहरे पर अप्लाई करके इससे अच्छे से मसाज करें। अच्छे रिजल्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस पैक का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
दही और जैतून तेल
इस पैक को बनने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच दही, एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल और ओटमील पाउडर की जरूरत होगी। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसको चेहरे और नेक पर दोनों जगह अच्छी तरह से लगाएं। करीब आधे घंटे तक ऐसे ही रखने के बाद आप फेस वॉश कर लें।
दही और हल्दी
स्किन को फ्रेश रखने के लिए दही और हल्दी का भी पैक यूज कर सकते हैं। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच दही और एक आधी छोटी चम्मच हल्द की जरूरत होगी। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेने के बाद इसे पूरे फेस पर अप्लाई कर लें। महज तीन मिनट तक इसे फेस पर लगे रहने दें और फिर गर्म पानी से मुंह धो लें।
दही और गुलाब की पंखुड़ियां
गर्मियों के मौसम में स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए दही के साथ गुलाब जल के दो बड़े चम्मच, शहद और कुछ गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसको अपने फेस पर लगाएं और करीब 15 मिनट धों लें।