मध्यप्रदेश में बकरी ने एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, लोगों ने कहा-चमत्कार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश में बकरी ने एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, लोगों ने कहा-चमत्कार

मध्यप्रदेश में बकरी ने एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, लोगों ने कहा-चमत्कार

Madhya Pradesh News : दुनिया में ऐसे कई प्राणी हैं, जिन्हें देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता है। क्योंकि ये काफी अलग होता है। इन जीव को देख लोग इन्हें एलियन या दूसरी दुनिया से आया हुआ कोई जानवर समझ लेते हैं। ऐसा ही मामला इस समय मध्यप्रदेश से आया है। जहां बकरी ने एक ऐसा बच्चे को जन्म दिया जिसे देख लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है। गांववासी बकरी के बच्चे को एलियन बता रहा है तो कुछ इसे देवता का संकेत मान रहे हैं। बकरी के बच्चे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

बकरी ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म

बता दें कि मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के झिरन्या गांव में बकरी ने अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। बकरी के बच्चे का चेहरा बिल्कुल एलियन जैसा दिख रहा है। इसकी आंखें बाहर निकली हुई है और नाक भी नहीं है। जिस कारण बकरी के बच्चे का चेहरा काफी अनोखा और अजीबो-गरीब लग रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बकरी के बच्चे को दूर-दूर से देखने वाले लोगों का कहना है कि बच्चा बिल्कुल एलियन जैसा दिख रहा है। वहीं, कुछ इसे देवता का संकेत बता रहे हैं।

ये वीडियो एक्स पर @NanheRakesh ने शेयर किया है।

बच्चे को लोगों ने बताया चमत्कार

बता दें कि संजय नगर निवासी कालू केले के घर एलियन जैसे दिखने वाले बकरी के बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे की आंखों का आकार सामान्य से काफी ज्यादा बड़ा है और बाहर की तरफ भी निकली हुई है। वहीं, बच्चे की पलके और नांक भी नहीं है। इसके अलावा चेहरे की बनावट भी बिल्कुल अलग है। जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे प्राकृतिक विकृति का परिणाम मान रहे हैं।

डॉक्टर ने कहा, चमत्कार नहीं नॉर्मल है ये घटना

Madhya Pradesh News : बता दें कि बकरी के अजीबोगरीब बच्चे को जन्म देने की खबर ने आस पास के गांव के लोगों को भी आकर्षित किया। वहीं, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गिरधारी अवासे भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बताया कि आनुवांशिक कारणों के चलते बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है। हजारों में एक में इस तरह की घटना सामने आती है। इसके अलावा वरिष्ठ वेटरनरी सर्जन डॉक्टर आरसी पांचाल ने बताया कि ये जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण हुआ है। जब भ्रूण का विकास होता है तो उस समय दोष हो जाता है। उन्होंने कहा कि ये कोई चमत्कार नहीं नॉर्मल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।