जापान में इन दोनों खरबूजों को इतने लाख में खरीदा गया, जानकर उड़ जायेंगे होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान में इन दोनों खरबूजों को इतने लाख में खरीदा गया, जानकर उड़ जायेंगे होश

लोगों को खरबूज और तरबूज खाना गर्मियों में बहुत पसंद होता है। गर्मियों में यह फल 200 रुपए

लोगों को खरबूज और तरबूज खाना गर्मियों में बहुत पसंद होता है। गर्मियों में यह फल 200 रुपए में खरीदते हैं। एक ऐसा ही मामला जापान से आया है जहां पर एक खरबूज ने लोगों के हैरान कर दिया है। खरबूज की एक जोड़ी को जापान में एक शख्स ने 31.6 लाख रुपए में खरीदा है। 
1558951490 1140 fun facts melons yugari king melon.imgcache.revc47056e649927b692fa14cb4d5692e86
आपको लग रहा होगा कि हम आपको मई के महीने में अप्रैल फूल बना रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। यह मामला बिल्कुल सच है। हर साल खरबूजों की बोली जापान में लगाई जाती है और इस निलामी में लोग खरबूजों पर बोली लगाकर खरदीते हैं। पिछले साल 2018 में भी जापान में खरबूज की जोड़ी को निलामी में 20 लाख रुपए में खरीदा था।  

ये पूरा मामला आखिर क्या है?

दो खरबूजों की बोली जापान के युबारी में लगी और इस निलामी में इन दोनों खरबूजों को 31 लाख 69 हजार 770 रुपए में खरीदा गया। यह खरबूज नारंगी रंग का होता है और यह बहुत ही मीठा होता है। यह खास प्रजाति खरबूजों की होती है। इस खरबूज को केंटालूप के नाम से जाना जाता है। दरअसल 1 हजार केंटालूप खरबूजों की बोली जापान के युबारी के थोक बाजार में निलाम होते हैं। लेकिन इस खरबूजों के जोड़े ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। 

दोनों फल को प्रदर्शनी में रखा जाएगा

खबरों की मानें तो इन दोनों खरबूजों को आम इंसानों के लिए 29 मई तक एक प्रदर्शनी में रखा गया है। चीन दुनिया में केंटालूप की निर्यात 51 प्रतिशत करता है। 
1558951614 0521 muskmelon2

इतने महंगे आखिर क्यों बिके?

मई महीने में हर साल जापान में फसलों को बेचने के लिए बोली लगाई जाती है। इन फलों में कई ऐसे भी फल हैं जिन्हें जापान के लोग बहुत पसंद करते हैं। इसी वजह से इन फलों की बोली महंगी लगती है। इन फलों में केंटालूप खरबूज भी आता है। केंटालूप खरबूज को जापान में सबसे हाई क्वालिटी का फल कहा जाता है। इस फल को खाने के लिए जापान के लोग स्टेटस सिंबल में मानते हैं। 
1558951690 f18a27227d60de748bfb1fa6dc4580e7

ये खरबूज कितना फायदेमंद होता है?

खबरों की मानें तो इस फल को युबारी किंग मेलंस भी कहा जाता है। क्योंकि यह बहुत मीठा होता है। केंटालूप खरबूज की 34 कैलोरी 100 ग्राम हिस्से में होती है। इसके अलावा इस फल में विटामिन ए, सी और बी ज्यादा मात्रा में होता है। इतना ही नहीं इस खरबूज में फायबर, पोटैशियम, कॉपर और ओमेगा-3 भी होता है। हार्ट और फेफड़े की बीमारियों से केंटालूप बचाता है। यह खरबूज शरीर में इम्युनिटी बढ़ाता है, वजन कम करता है और कैंसर से भी बचाता है। 
1558951744 ecdc9608f2d414986f13d65093d80568

इस फल को तैयार होने में 100 दिन लगते हैं

अर्ल्स फेवरेट और बर्पी स्पाइसी केंटालूप इस युबारी केंटालूप खरबूज का मिश्रण है। युबारी खरबूज को इन दोनों प्रजाति के बीजों से बनाया जाता है। बीजों को सावधानी से चुना जाता है ताकि इस फल की क्वालिटी सही रह सके। इस फल को ग्रीनहाउस में उगाया जाता है और इस फल को लगभग 100 दिन लगते हैं। 
1558951803 dinya kantalupa virashivanie opisanie foto 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।