इस देश में मुर्दों के साथ शादी करने के लिए राष्ट्रपति की इजाजत लेनी पड़ती है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस देश में मुर्दों के साथ शादी करने के लिए राष्ट्रपति की इजाजत लेनी पड़ती है

आपको दुनिया में कई ऐसे देश मिल जाएंगे जहां के अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं जिन्हें जानकर लोग

आपको दुनिया में कई ऐसे देश मिल जाएंगे जहां के अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं जिन्हें जानकर लोग भी हैरान हो जाते हैं। इसी बीच फ्रांस के एक देश में अजीबोगरीब कानून है। इसी देश के बारे आज हम आपको कुछ आश्चर्यचकित करने वाले सच बताएंगे।
1568031462 france
फ्रांस का नाम दुनिया के विकसित देशों की लिस्ट में शुमार है और यूरोप का यह सबसे बड़ा देश है। विश्व में फ्रांस 43वें नंबर पर आता है। फ्रांस के लोग खाने का बहुत ही सम्मान करते हैं ‌इसी वजह से खाना फेंकना गैरकानूनी यहां पर माना गया है। 
1568031527 food
1 अप्रैल को पूरी दुनिया में अप्रैल फूल बनाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रांस में ही अप्रैल फूल मानने का रिवाज शुरु हुआ था। इसके साथ ही यह भी माना गया है कि बाकी देशों की तुलना में यहां की महिलाओं की उम्र ज्यादा होती है। महिलाएं ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं। 
1568031634 april fool
भारत में पनीर के पकवान जहां 10 से 20 प्रकार के ही बनते हैं वहीं फ्रांस में पनीर के पकवान लगभग 4700 प्रकार के बनते हैं। बता दें कि फ्रांस में सबसे ज्यादा मोटे लोग होते हैं। 
1568031674 panner
इंटरनेशनल इकाई प्रणाली को सबसे पहले फ्रांस ने ही अपनाया था जैसे किलोमीटर, किलोग्राम,लीटर। 
1568031710 kilgrams
फ्रांस ने ही शादी में सफेद सूट पहनने की परंपरा को बनाया था और यह पिछले 500 सालों से चल रही है। साल 1499 में इसकी शुरुआत फ्रांस में हुई थी। 
1568031761 marrige
दुनिया के सबसे अधिक हिस्सों पर राज करने के मामले में फ्रांस इंग्लैंड के बाद आता है। विश्व के कुल 8.6 फीसदी हिस्सों पर फ्रांस ने राज किया है। 
1568031815 france 1
फ्रांस में एक अनोखा कानून भी जिसे सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं। इस कानून के अनुसार मृत व्यक्ति या महिला के साथ कोई भी लोग शादी करते हैं। फ्रांस के लोगों को राष्ट्रपति से इजाजत लेकर ऐसी शादी करनी पड़ती है। इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने के लिए राष्ट्रपति विशेश परिस्थितियों की अनुमति देते हैं। 
1568031848 marriage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।