चीन में गर्मी से लोगो का हाल हुआ बेहाल, फ्रिज में बैठकर मोबाइल चलाता नज़र आया ये शख्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चीन में गर्मी से लोगो का हाल हुआ बेहाल, फ्रिज में बैठकर मोबाइल चलाता नज़र आया ये शख्स

भारत से लेकर अन्य कई देशो में इस समय गर्मी का भीषण रूप देखने को मिल रहा हैं

जहा दुनिया के कई देशो में गर्मी ने अपन ताबड़तोड़ केहर बरसा रखा हैं ऐसे ही उन्ही देशो में से एक की गिनती में आता हैं चीन जहा लोगो का भी गर्मी से बुरा हाल हुआ पड़ा हैं। पंखे में भी पसीना आए, ऐसी गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते अब लोग छुट्टियां मनाने के लिए किसी ठंडी जगह का रुख कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में अक्सर आपने लोगों को छत पर अंडे फोड़ते हुए देखा होगा। गर्मी का प्रकोप दिखाने के लिए लोग ऐसे वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। इन मजेदार वीडियोज को लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही गर्मी का लेवल दिखाने के लिए चीन से एक वीडियो शेयर किया गया।
1686375732 17 08 2022 china 22985989
चीनी सोशल मीडिया वीबो पर इस वीडियो को शेयर किया गया। इसमें एक लड़के को फ्रिज के अंदर बंद होकर मोबाइल का इस्तेमाल करते देखा गया। जी हां, चीन में इन दिनों इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि लोग बेहाल हो गए हैं। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए वो कुछ भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक लड़का आराम से फ्रिज के अंदर बैठकर मोबाइल चलाता नजर आया। बाहर बैठे उसके दोस्त ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
फ्रिज में बैठा ये व्यक्ति हो गया वायरल
1686375743 unnamed
चीन में पड़ रही भीषण गर्मी में लोग घर के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं। पसीने से तरबतर होने से अच्छा है कि वो घर में आराम से रहे। इस बीच चीन के ग्वांगडोंग में रहने वाले एक शख्स ने गर्मी को मात देने का अनोखा ही आइडिया निकाल लिया। शख्स को फ्रिज के अंदर बैठे हुए देखा गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर चीनी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया।
चलाता दिखा मोबाइल
11 सेकंड के इस वीडियो को वीबो पर शेयर किया गया, जो इंडिया में नहीं चलता। ये सिर्फ चीन द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा चीन सुरक्षा की दृष्टि से करता है। लेकिन इसके स्क्रीनशॉट ने दुनिया के कई लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। जिस फ्रिज में लड़का बैठा था, उसमें कोल्ड्रिंक की कई बोतल भी नजर आई। पिंक रंग के स्टूल पर बैठकर वो मजे से मोबाइल चलाता दिखा। इसके बाद उसने अचानक ही देखा कि कोई उसे रिकॉर्ड कर रहा है लेकिन हंसते हुए वो दुबारा मोबाइल चलाने लगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।