शव को गए थे दफनाने, खुद ही हो गए दफन! चीन से आया दिल दहलाने वाला वीडियो- Terrifying Funeral Accident Video
Girl in a jacket

शव को गए थे दफनाने, खुद ही हो गए दफन! चीन से आया दिल दहलाने वाला वीडियो

Terrifying Funeral Accident Video

जो इस दुनिया में आया है उसे कभी न कभी तो सब छोड़ कर जान ही होगा। इंसान के मरने के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए अलग-अलग रीतियां होती है। हर एक धर्म में शव के अंतिम संस्कार की अलग-अलग परंपराएं होती है। तो वहीं हिंदी धर्म में शव को जलाने की और ईसाई व मुस्लिमो में शवों को दफनाने की रीत है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।

Terrifying Funeral Accident Video
Source- Google Iimage

क्या है वीडियो में?

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो @crazyclipsonly नाम की आईडी ने शेयर किया गया है। जिसमें चीन का एक कब्रिस्तान दिखाया गया है। जहां एक शव को दफनाने आए लोग खुद ही गड्ढे में गिर जाते हैं।

ये वीडियो @crazyclipsonly नाम की आईडी ने शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कब्रिस्तान में शव को दफनाने की तैयारी चल रही है। 4 लोग ताबूत को दीवार के अंदर घुसाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं 2 लोग एक बड़े प्लास्टिक शीट की मदद से दीवार को ढक रहे हैं लेकिन इसी बीच एक बड़ा हादसा हो जाता है। बता दें कुछ सेकंड्स के अंदर गड्डे की मिटटी ढ़ह जाती है। जिसके बाद वहां खड़े लोग ताबूत समेत मिटटी में दफन हो जाते है।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस दिल दहलाने वाली 31 सेकंड के वीडियो को अब तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लगभग 9 हज़ार लोगों ने इसे लाइक किया। वहीं दुनियाभर से यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि क्या वह 4 लोग सही सलामत है जो दफन हो गए थे।

Terrifying Funeral Accident Video
Source- Google Image

वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ यह रिवाज हमेशा से ही लोगों के लिए परेशानी का सबक बने हुए है’। हालांकि काफी यूजर ने यह भी लिखा कि ‘ऐसा दृश्ये डरवाना है’ । वीडियो देखने के बाद इस तरह के कमेंट्स आना लाजमी है क्योंकि इतना डरवाना दृश्य देख कर कोई भी कांप उठेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।