लड़कियों में इस तरह के गुण होना दर्शता है पति का बेहद भाग्यशाली होना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लड़कियों में इस तरह के गुण होना दर्शता है पति का बेहद भाग्यशाली होना

हमारे समाज में सबसे ज्यादा पवित्र अगर किसी रिश्ते को माना गया है तो वो है पति-पत्नी का

हमारे समाज में सबसे ज्यादा पवित्र अगर किसी रिश्ते को माना गया है तो वो है पति-पत्नी का रिश्ता। शादी के बाद जीवन में सुख-शांति रखने के लिए सबसे जरूरी काम होता है कि दांपत्य जीवन में प्यार और एक-दूसरे पर भरोसा हमेशा बन रहे। पुराणों में ऐसा कहा गया है कि पत्नी अगर अच्छे गुणों वाली होती है तो पति से भाग्यशाली शायद ही कोई हो। तो चालिए जानें वो कौन से गुण हैं जिनके होने पर पति का भाग्य चमक जाता है। 
1569411278 images (5)
1.करे धर्म का पालन
पुराणों में ऐसा बताया गया है कि जो महिलाएं अपने धर्म का पालन पूरे मन से करती हैं उनके पति सबसे ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं। क्योंकि ये महिलाएं अपने ससुराल में हमेशा खुशहाली वाला माहौल बनाकर रखती हैं।
1569411313 images (6)
2.इच्छाएं हों सीमित
जिन भी पत्नियों की इच्छाएं सीमित होती हैं ऐसे लोगों के पति को भी भाग्यशाली कहा जाता है क्योंकि ऐसी महिलाएं अपने लिए ज्यादा चीजों के लिए डिमांड नहीं करती हैं। इसी वजह से इन महिलाओं के घर कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। 
1569411402 images (7)
3.धैर्यवान
किसी भी महिला का धैर्यवान होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि अगर घर की गृहणी ही अपना धैर्य खो देगी तो फिर घर कैसे चला पाएगी। 
1569411422 pic4
4.गुस्सा न करने वाली
यदि आपकी पत्नी को गुस्सा नहीं आता फिर तो यह तय रहा कि आपसे ज्यादा भाग्यशाली कोई दूसरा पति हो नहीं सकता। 
1569411448 shutterstock 492086359
5.आराम से बात करती हो
पत्नी की वाणी में कठोरता है तो घर का नर्क होना स्वाभाविक है। इसलिए जरूरी है आपकी पत्नी की वाणी में मिठास हो क्योंकि घर में कलेश की वजह मुंह से बोली गई वाणी ही बनती है। 
6.हो पति की हैसियत का ख्याल
पति-पत्नी के रिश्ते में जरूरी है कि पत्नी को अपने पति की हैसियत का अच्छे से ख्याल हो। क्योंकि बुरे समय में एक पत्नी की सूझबूझ ही पति के लिए बहुत मायने रखती है। 
1569411492 images (8)
7.रखे छोटे-बड़ों का ध्यान
जिन लड़कियों को अपने से बड़े-छोटों का ख्याल होता है उन लोगों के परिवार में कभी विवाद नहीं होंगे। 
1569411528 shutterstock 277924457

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।