कहीं से मिल जाए सांप की केंचुली तो तुरंत कर लें ये काम, रातों रात बदल सकती है किस्मत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कहीं से मिल जाए सांप की केंचुली तो तुरंत कर लें ये काम, रातों रात बदल सकती है किस्मत

हिंदू धर्म में नाग या सांप को बहुत महत्‍व दिया गया है। सांपों की पूजा की जाती है।

 हिंदू धर्म में नाग या सांप को बहुत महत्‍व दिया गया है। सांपों की पूजा की जाती है। सांपो से जुड़ी एक चीज ओर होती है जिसे केंचुली कहा जाता है।केवल सांप ही नहीं बल्कि सांप की केंचुली देखना भी बहुत ही अच्छा माना जाता है।यह बताता है कि आपके जीवन में कुछ अच्‍छा होने वाला है।इसी तरह सपने में भी सांप की केंचुली दिखना बहुत शुभ होता है।
1692686485 saap4
क्‍या है सांप की केंचुली? 
सांप की त्‍वचा एक निश्‍चित समय के बाद मृत हो जाती है और उसकी जगह नई स्किन ले लेती है।हर सर्प या नाग के जीवन में इस तरह कई बार पुरानी त्‍वचा मरती है और उसकी जगह नई त्‍वचा लेती है। ऐसे में सांप अपनी बाहरी त्‍वचा की परत को उतार देता है। इसे ही सांप का केंचुली उतारना कहते हैं। यह पारदर्शी होती है।
1692686327 saap1
सांप के बारे में सभी जानते हैं यह एक बेहद जहरीला जीव होता है। लेकिन सांप बहुत गुणकारी भी माना जाता है। सांप अपने जीवित रहते हुए अपनी केंचुली छोड़ता है। यह एक प्रकार की खाल ही होती है। इसे घर में रखने से धन लाभ होता है इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। पौराणिक समय से सांप की स्किन का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता आ रहा है। इसे स्किन पर लगाने से लेकर दवा के रूप में खाया भी जाता है। 
1692686345 saap2
सांप की केंचुली घर में रखने से मां लक्ष्‍मी की कृपा जमकर बरसती है।घर में खूब धन-दौलत आती है। प्रेत-बाधाओं, बुरी नजर से हमेशा बचाव होता है।घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।
1692686372 saap22
सांप की केंचुली के कई फायदे हैं।इसका उपयोग ज्‍योतिषीय उपायों, औषधि आदि में भी होता है।
सांप की केंचुली को कई तरह से खास माना जाता है। वो इसलिए क्योंकि बेहद ताकतवर होती है सांप की केंचुली में सांप की केंचुली को ज्‍योतिष उपाय तो छिपे ही हैं साथ ही साथ ये तंत्र-मंत्र की दृष्टि से भी खास मानी जाती है।
1692686577 saap5
इसे रखने से घर में खूब धन-दौलत बरसती है। अगर आपको लगता है कि आपके घर में प्रेत-बाधाओं, बुरी नजर का साया रहता है तो ऐसे में सांप की केंचुली रखने से इन चीजों से छुटकारा मिलता है साथ ही हमेशा बचाव बना रहता है।
1692686596 naag4
​इन बातों का रखें ध्यान —
अगर आप भी घर में सांप की केंचुरी रखते हैं तो इस बात का ध्‍यान रहे कि ये खंडित न हो। हमेशा पूरी केंचुली रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।