जीवन में समस्या हर किसी के होती है। इन समस्याओं का हल कभी तो बहुत आराम से मिल जाता है लेकिन कभी तलाश करने के बाद भी नहीं मिलता। कई ऐसे उपाय ज्योतिष और वास्तु में बताए गए हैं जिसे करके समस्याएं लगभग खत्म हो ही जाती हैं। वहीं एक ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं। अगर आप अपने ऊपर देवी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के दिनों इनमें से किसी भी एक चीज को खरीद लें आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज हम आपको बताएंगे कि इन चीजों को खरीदने से मनोकामना पूरी हो जाती है।
1. चांदी का सिक्का या फिर बर्तन
नवरात्रि के पावन अवसर पर आप चांदी के सिक्के या फिर बर्तन को खरीदते हैं तो आपके घर परिवार में पैसों की परेशानी खत्म हो सकती है। इस बात का जरूर ध्यान रखें की चांदी के सिक्के पर देवी लक्ष्मी या गणेश जी का चित्र बना होना चाहिए। क्योंकि ऐसा शुभ होता है।
2. देवी लक्ष्मी की मूर्ति
अगर आप अपने घर में हमेशा सुख-संपत्ति और धन चाहते हैं तो नवरात्रि के किसी भी दिन में देवी लक्ष्मी की तस्वीर या फिर प्रतिमा घर पर ले आंए और उसकी पूजा करें। एक बात का जरूर ध्यान रखें की देवी लक्ष्मी कमल के फूल के पर बैठी हों और उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।
3. पताका
अगर आप चाहते हैं कि आपको प्रमोशन मिल जाए या फिर आप विदेश चले जाएं इसके लिए आप नवरात्रि में पताका यानी ध्वज खरीद लें और उसकी पूजा करें। ध्वज आपको किसी भी पूजा की दुकान से आसानी से मिल जाएगा। इस ध्वज को आप अपने घर की छत पर नवमी के दिन फहरा दें। ये उपाए करने से आपके जीवन में तरक्की हो जाएगी।
4. मोर पंख
मोर देवी सरस्वती का वाहन है और यही वजह है कि मोर पंख को शुभ माना गया है। नवरात्रि के दिनों में अगर आप अपने घर मोर पंख लाते हैं तो इसके कर्ई सारे लाभ भी होते हैं। ईशान कोण में मोर पंख को रखने से संतान का सुख मिलता है और आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
5. कलावा
नवरात्रि के दिनों में कलावा यानी मौली खरीदना बहुत शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि कलावा बांधने से आपको भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश और तीनो देवियों-लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती की कृपा आप पर हो जाती है। कलावा बांधने से आप पर कभी भी बुरी दृष्टि नहीं पढ़ती है और आपके सारे बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। आपको एक कलावा लेना है और उसमें अपनी सारी मुरादें मानकर नौ गांठें बांध देनी है और फिर उस कलावे को देवी के आगे चढ़ाकर प्रसाद के रूप में उसे अपने पर्स या फिर लॉकर में रख दें।
6. भूमि-भवन
अक्सर कर्ई लोग नवरात्रि के दिनों में जमीन या फिर नया घर खरीदते हैं। ऐसा इसलिए ज्योतिष औैर वास्तु के अनुसार ऐसा करना बहुत शुभ होता है। सूर्य अग्नि, शिव वायु, गणेश जल, विष्णु आकाश और देवी दुर्गा भूमि की देवी हैं। नवरात्रि के दिनों में देवी की पूजा की जाती है और साथ ही भूमि में निवेश करना भी बहुत लाभकारी होता है।