इंसानों को अंतरिक्ष में भेजना कोई आसान काम नहीं है। यह एक जोखिम भरा काम भी हो सकता है। किसी की जान भी जा सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर अंतरिक्ष में किसी की मौत हो जाए तो क्या होगा? उसके डेड बॉडी का क्या होता है? क्या अंतरिक्ष यात्रियों के शव वापस लाए जाते हैं? आपके भी मन में कई सवाल आते होंगे तो आज की इस खबर में हम आपको इसके बारें में ही जानकारी देने वाले है, तो आप खबर को पूरा पढ़े
इस सवाल पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक प्रोटोकॉल बिल्कुल साफ-साफ बातों को बताता है। बताया गया कि मानव अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत 60 साल पहले शुरू हुआ था और अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दो-तीन दशकों में आम लोगों में भी अंतरिक्ष यात्रा के प्रति रुचि बढ़ी है। बढ़ती अंतरिक्ष यात्रा के साथ, किसी अंतरिक्ष यात्री के रास्ते में या अंतरिक्ष में मरने की संभावना भी बढ़ती जा रही है।
NASA का प्रोटोकॉल
अगर कोई अंतरिक्ष में मर जाता है तो उसके शरीर का क्या होता है? इस सवाल पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि क्रू मेंबर की मौत की स्थिति में अंतरिक्ष यात्री दल की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। अब अंतरिक्ष यात्रा आम होती जा रही है। इसी तरह अगर अंतरिक्ष में किसी की मौत होती है तो उसके शरीर का क्या हो सकता है, इसे लेकर भी एक निश्चित नीति बनाए जाने की प्रबल संभावना है।
अंतरिक्ष यात्रियों को स्वस्थ रखने के लिए अंतरिक्ष डॉक्टर लगातार नए-नए तरीके खोज रहे हैं। बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति पृथ्वी की निचली कक्षा, जैसे कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, में किसी मिशन पर मर जाता है, तो चालक दल उसके शरीर को एक कैप्सूल में रख सकता है और कुछ घंटों के भीतर उसे पृथ्वी पर वापस ला सकता है। इसके अलावा, यदि किसी अंतरिक्ष यात्री की चंद्रमा पर मृत्यु हो जाती है, तो चालक दल कुछ दिनों के भीतर शव के साथ पृथ्वी पर लौट सकता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पास इन स्थितियों के लिए पहले से ही प्रोटोकॉल हैं। नासा की पहली प्राथमिकता बचे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना होगा। यदि मंगल ग्रह की यात्रा के दौरान किसी की मृत्यु हो जाती, तो स्थिति बहुत अलग होती, क्रू वापस नहीं लौट पाएगा। मिशन के अंत में, यानी कुछ वर्षों के बाद, शवों के चालक दल के साथ आने की संभावना है। शव को चालक दल द्वारा एक अलग कंटेनर या विशेष बॉडी बैग में संरक्षित किया जाएगा।