फलों की राजा आम तो फलों की रानी कौन? अगर नहीं पता है जवाब तो जान लीजिए आज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फलों की राजा आम तो फलों की रानी कौन? अगर नहीं पता है जवाब तो जान लीजिए आज

आम जितना खास होता है, उतनी ही खास है फलों की रानी। ये खाने में ज़रा सी खट्टी-मीठी

फलों का राजा आम किसे पसंद नहीं होता है? गर्मी आते ही सबसे पहले लोगों के घर में आम आने शुरु हो जाते है। रसीले आम, जो मुंह में जाते ही घुल जाते है। वहीं मैंगो शेक भी लोगों की पहली पसंद बन जाता है, फिर बेशक लोग मैंगो शेक को घर पर बनाए या बाहर से उसे लें। आम को लेकर लोगों के बीच क्रेज काफी देखा जाता है और इसलिए इसे देश का राष्ट्रीय फल भी कहा जाता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि जब आम को फलों का राजा कहा जाता है तो फलों की रानी कौन होती है? क्योंकि बिना रानी के तो राजा भी कुछ नहीं कर सकता है। ऐसे में फलों के राजा की रानी के बारे में आप भी आज जान लीजिए। 
1694161682 61gtmcestql
आम जितना खास होता है, उतनी ही खास है फलों की रानी। ये खाने में ज़रा सी खट्टी-मीठी होती है। वहीं फलों का राजा धरती के लोगों को पसंद है तो फलों की रानी को देवताओं का खाना कहा जाता है। इसका नाम भी मैंगो से मिलता-जुलता है। बता दें, इस फल को मैंगोस्टीन (Mangosteen) कहा जाता है, जो थाइलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में सबसे ज्यादा पाया जाता है। आपको शायद ये मालूम भी न हो लेकिन ये थाइलैंड का नेशनल फ्रूट है।
1694161870 41zaywfqqml. ac uf1000,1000 ql80
बता दें, मैंगोस्टीन को वैज्ञानिक नाम भी दिया गया है, जिसे गार्सीनिया मैंगोस्टाना (Garcinia mangostana) कहा जाता है. ये फल ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया को भी काफी पसंद था। इसे अंग्रेज़ी में मैंगोस्टीन कहते हैं, तो हिंदी में इसे मंगुस्तान कहा जाता है। वहीं इस फल मे कई खासियत है, जैसे इसमें एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है और ये कैंसर और हार्ट की बीमारी से बचाता है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि सर्दी-जुकाम को खत्म करने में भी इससे खासा फायदा होता है। इसमें विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।