देश-दुनिया में आपने ऐसे बहुत ही कहानी होंगी जिसको सुने के बाद आप सभी सोच में पड़ जाते होंगे। आज की खबर में हम आपको एक ऐसे ही कहानी के बारे में बताने वाले है शायद आज से पहले आपने सुनी नहीं होगी। जब भी किसी की शादी होती है तो कुछ बातो का ध्यान रखा जाता है लेकिन एक शख्स के साथ कुछ ऐसा होता है की उसके पैरो तले जमीन गायब हो जाती है। एक कपल 6 साल से साथ रह रहे थे, सब कुछ अच्छा चल रहा था। उनके दो बच्चे भी है। सभी आम आदमी की तरह उनकी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आया जब उनको ये पता चला की वो आपस में भाई-बहन है।
ये बात सुनते ही शख्स सदमे में चला गया। असल में एक जांच में पता चला कि वो आपस में भाई-बहन है तब से आपकी तरह किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पत्नी का तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट करने की जरूरत पड़ी। अपनी पत्नी को किडनी डोनेट करने के लिए पति तैयार हो गया। जिसके बाद डॉक्टर ने दोनों का डीएनए मैच किया, रिपोर्ट आने पर सभी को एक तगड़ा झटका लगा। आप भी खुद भी सोच सकते है कि आखिर ये कैसे हो सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार पति ने बताया कि उसके पास माता-पिता से जुड़े कोई भी बायोलॉजिकल की कोई भी जानकारी नहीं है, क्योंकि उसको गोद लिया गया था। मामले की सच्चाई तब सामने आई जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए यह टेस्ट किया गया वो अपनी पत्नी को किडनी दे सकता है या नहीं। दरअसल पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे जन्म दिया, बच्चे के जन्म के बॉस से ही उसके साथ किडनी में समस्या होने लगी थी , जिसके बाद डॉक्टर ने उसे तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए बोला था।
जब उन दोनों का डीएनए किया गया तो उसमे ये बात सभी के सामने आ गई। बाद में शख्स ने बताया की अब उसको ये समझ नहीं आ रहा है कि उसको क्या करना चाहिए, लेकिन शायद ये गलत हो सकता है क्योकि वो मेरी पत्नी और मेरे बच्चों की माँ है। अब ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है। वैसे आपको क्या लगता है शख्स को क्या करना चाहिए?