कैसे खेले बच्चों के साथ Safe Holi ? यहां जानें इससे जुड़े टिप्स - Holi 2024 Special Festival
Girl in a jacket

कैसे खेले बच्चों के साथ Safe Holi ? यहां जानें इससे जुड़े टिप्स

Holi 2024 Special Festival

Holi 2024 Special Festival : होली का त्यौहार लोगों को बेहद पसंद है। यह त्यौहार रंगों, खुशियों और लजीज खान-पान का त्योहार है। इस पर्व को बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी उत्साह से मनाते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं बच्चों के साथ होली खेलते हुए किन बातों का ध्यान रखें। होली का त्योहार 25 मार्च यानी कल है। रंगों के इस त्योहार का (Holi 2024 Special Festival) सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली पर लोग अपने पुराने गिले शिकवों को भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं बेशक त्योहार एंजॉय करने के लिए होते हैं लेकिन ऐसे में अपनी हेल्थ का जरूर ध्यान रखें। खासकर, उन लोगों को ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है, जिनके बच्चे छोटे हैं।

Holi 2024 Special Festival
Holi 2024 Special Festival

घर के अंदर मनाएं त्योहार

बाहरी रंगों, पानी के गुब्बारे या इस त्योहार से जुड़े दूसरे संभावित खतरों से बचाव के लिएहोली का त्योहार (Holi 2024 Special Festival) घर के अंदर ही मनाएं. फूलों या फिर नॉन-टॉक्सिक रंगों के साथ घर सजाकर रंगों भरा और त्योहारी माहौल तैयार कर सकते हैं।

Holi 2024 Special Festival
Holi 2024 Special Festival

प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल

फूलों, सब्जियों या हर्बल अर्क से बने प्राकृतिक तथा ऑर्गेनिक रंगों को ही चुनें. ये त्वचा पर (Holi 2024 Special Festival) सौम्य रहते हैं और इससे एलर्जी या खुजली होने का खतरा भी कम रहता है. सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल न करें इनमें हानिकारक केमिकल होते हैं, जिससे शिशुओं की सेहत को खतरा हो सकता है।

Holi 2024 Special Festival
Holi 2024 Special Festival

पहनावा हो सुरक्षित

अपने शिशु को हल्के रंग के लॉन्ग स्लीव्स, मुलायम और ब्रीदेबल कपड़ों से बने कॉटन पैंट्स पहनाएं. इससे रंगों के सीधे संपर्क में आने से बचाव होगा। उनके नाजुक सिर को रंगों तथा धूप से बचाने के लिए (Holi 2024 Special Festival) उन्हें हैट या कैप पहनाएं. होली के दौरान उनकी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बेबी-सेफ गॉगल या धूप के चश्मे लगा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।