गाली कैसे दी तूने...ट्रेन में अकेली महिला के साथ हाथापाई करने लगा शख्स, वीडियो देख दंग रह जाएंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गाली कैसे दी तूने…ट्रेन में अकेली महिला के साथ हाथापाई करने लगा शख्स, वीडियो देख दंग रह जाएंगे

अकेली महिला पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

मुंबई लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स बुरी तरह से महिला पर हमला करता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और रेलवे ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसके देखकर काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स बेहद बुरे तरीके से एक महिला से मारपीट करता हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में शख्स महिला के साथ मुंबई लोकल ट्रेन में हाथापाई करता हुआ नजर आ रहा है। शख्स से महिला खुद को काफी बचाने की कोशिश करती है, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता और महिला पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने लगता है।

Viral: सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड ट्रेंड, जानें वायरल मीम का सच

महिला के साथ चलती ट्रेन में की मारपीट

इस वीडियो की शुरुआत में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स महिला को धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों में किसी बात के लेकर काफी बहस होती दिखाई दे रही है। इसके बाद शख्स महिला के ऊपर बुरी तरह हावी हो जाता है। देखते ही देखते शख्स महिला को ऊपर जरा सी बात को लेकर हमला करना शुरू कर देता है। यह वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में शख्स और महिला के आलावा और भी लोग मौजूद हैं। जब दोनों के बीच झड़प हो रही होती हो तो बुरखे में बैठी एक महिला शख्स को रोकने की कोशिश करती है। इसके बावजूद भी शख्स नहीं रूकता और महिला पर लगातार हमला करता रहता है। शख्स महिला को चलती ट्रेन में सभी लोगों के सामने बुरी तरह मारना शुरू कर देता है। ट्रेन में मौजूद सभी लोग शख्स को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वह किसी की नहीं सुनता है और लगातार महिला पर जानलेवा हमला करना शुरू कर देता है।

आरोपी की तलाश शुरू

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @Yourskamalk नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस फौरन एक्शन में आ गई। इस मामले को लेकर शख्स ने कहा कि-महिला ने उसकी मां को गाली दी थी, जिस वजह से वो उसे मारने लगा। वहीं सूत्रों की मानें तो यह पूरा झगड़ा तब शुरू हुआ जब वह आदमी उस कोच में चढ़ा जो खासतौर पर विकलांग यात्रियों के लिए आरक्षित था। इस बात को लेकर महिला ने आपत्ति जताई तो शख्स ने महिला पर हमला बोल दिया। बता दें कि यह मामला अब सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हाथों में पहुंच गया है और इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर रेलवे ने वायरल वीडियो पर कमेंट करके लोगों के विश्वास दिलाया है कि इस मामले को लेकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Viral Video: चलते ट्रक में उछल-उछलकर नाचना लड़की को पड़ा भारी, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।