पैरो से कैसे कर सकता है कोई इतनी निपुण धनुषबाजी, नहीं होता यकीन तो देख लीजिये इस लड़के का कमाल! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पैरो से कैसे कर सकता है कोई इतनी निपुण धनुषबाजी, नहीं होता यकीन तो देख लीजिये इस लड़के का कमाल!

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक धनुषबाजी की वीडियो सामने आई जिसे देख हर कोई हैरान रह

इस बात में कोई शक नहीं के भारत में हुनर और हुनारबाज़ो की कमी नहीं। कई लोग अपने आप में इतने खास होते हैं कि उन्हें अपनी आधी खासियत के बारे में तो पता भी नहीं होता और कुछ ऐसे होते हैं हिंमे काबिलियत हैं लेकिन उन्हें वो मुकाम नहीं मिल पता जो वह पाना चाहते हैं। ऐसे ही हुनर की एक कहानी आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं जिसे देख आपको अपनी आँखों पर विशवास ही नहीं होगा। 
1690521969 screenshot 3
पैरो से धनुषबाजी करता नज़र आया ये लड़का 
1690521882 screenshot 1
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसे देख कोई भी अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहा हैं कि क्या ये सच हैं, क्योकि आखिर ये कैसे हो सकता हैं की कोई इंसान धनुषबाजी में इतना निपुण हो वो भी हाथो से नहीं पैरो से। नहीं समझे ना? दरहसल, इस वायरल वीडियो में एक लड़का नज़र आ रहा हैं जो धनुषबाजी में निपुण तो हैं ही लेकिन खासियत तो उसमे ये हैं कि वह धनुषबाजी अपने हाथो से नहीं बल्कि पेरो से कर रहा हैं। 

धनुषबाजी तो आपने कइयो को करते हुए देखा होगा कुछ तो वाकई बहुत खास होते होंगे लेकिन आज जब आप इस लड़के को धनुषबाजी करते हुए देखेंगे तो आप खुद अपनी आँखों पर विश्वास नही कर सकेंगे कि क्या ये वाकई सच हैं ये लड़का कैसे पैरो को इतनी फ्लैक्सीब्लिटी के साथ धनुष चला पा रहा हैं इतना ही नहीं बल्कि कैसे ये लड़का निशाने पर धनुष चला पा रहा हैं। 
वीडियो हो रहा हैं वायरल 
1690521935 screenshot 2
जब से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया हैं तब से लोग इस लड़के की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को अबतक हज़ारो लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इसपर कमेंट कर इसके निशाने की तारीफ कर रहे हैं। एक व्यक्ति कमेंट करते हुए लिखता हैं, ‘भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं।’ तो वही एक ओर लिखता हैं, ‘स्थिरता के साथ अविश्वसनीय लचीलापन’ अन्य ने लिखा, ‘ऐसे खिलाड़ियों की तो जरुरत है देश को’. इसे तरह कई लोगो ने इस जाबाज़ लड़के की तारीफे की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।