रोजा रखने के दौरान इन तरीकों से खुद को रखें फिट, इस तरह करें दिन की शुरुआत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोजा रखने के दौरान इन तरीकों से खुद को रखें फिट, इस तरह करें दिन की शुरुआत

ऐसे में पूरे रमजान के महीने खुद को फिट रखने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के मुताबिक रमजान नौवा महीना है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे दिन भूखा रहकर (रोजा रखकर) अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजे रखने वाला व्यक्ति पूरे दिन यानी 13 से 14 घंटे बिना पानी पीये रोजा करता है। रोजेदार सुबह के समय जहां सहरी करते हैं तो शाम को रोजा खोलने के समय इफ्तारी करते हैं। देशभर में भीषण गर्मी का सितम जारी है। ऐसे में पूरे दिन बिना पानी के निकालना बेहद मुश्किल है। इससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। साथ  ही पानी नहीं पीने की वजह से डिहाइड्रेशन की परेशानी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।  
1649767129 19
ऐसे में पूरे रमजान के महीने खुद को फिट रखने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए आपको बताते हैं इस पूरे महीने रोजदार खुद को किस तरह से सेहतमंत रख सकते हैं।   
1649767143 20 
यहां जानिए रोजे में खुद को फिट रखने के कुछ आसान टिप्स
-अगर आप भी रोजे से हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आपको ताली भुनी चीजों के खाने से परेहज करना होगा। क्योंकि दिन भर खाली पेट रहने के बाद अचानक शाम को कुछ भी हैवी चीजों का सेवन कर लेने से पेट से जुडी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  
-रमजान में खुद को फिट रखने के लिए अंडा, ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा, ताजे फल आदि का सेवन करें।  इसके साथ ही चाय और कॉफी पीने से परहेज करें।  
 
1649767354 untitled 4
-इफ्तार के वक्त खजूर से ही अपना रोजा खोले। दरअसल खजूर सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा आपके लिए नारियल पानी का सेवन भी बेहतर विकल्प है।
– रोजा रखने वाला व्यक्ति पूरे दिन पानी नहीं पी सकता इसके लिए जितना हो सके घर से बाहर कम निकले। क्योंकि बहुत ज्यादा देर तक चिलमिलाती धूप में रहने से आपको चक्कर और सिर दर्द से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
-जितना हो सके जरूरी कामों को सुबह के समय ही निपटा लें।  
1649767412 21
– खुद को गर्मी और प्यास से बचाने के लिए एवं शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने लिए दिन के समय नहाना ठीक रहेगा।
-इन सब चीजों के अलावा इफ्तारी के समय थोड़ा हल्का और सेहरी में थोड़ा हैवी भोजन लेने कि कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।