मछली में मौजूद सेचुरेटेड फैट,अधिक मात्रा में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की वजह से मछली का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मछली में विटामिन,मिनरल और कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है।
इसलिए मछली का सेवन करने से बॉडी को सारे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि किन मछलियों को सेवन करना आपके लिए आवश्यक है। नीचे कुछ मछलियों की सूची दी गई हैं जिन्हें आप बड़े चाव से खाना पसंद करेंगे।
1.Sable fish
सेबल मछली वो होती हैं जिन्हें ब्लैक कॉड के रूप में भी जाना जाता है। यह एक बेहद हेल्दी मछलियों में से एक हैं। सेबल मछली में टूना या सामन की तुलना में ओमेगा 3 और फेट ज्यादा होता है। सेबल मछली का सेवन करने से ब्लड प्रैशर कम करने में सहायता मिलती है,जिससे हमारी हड्डिïयां मजबूत होती हैं और हमारी आंखों की रोशनी स्वस्थ रहती है।
2.Sardines
इसी लिस्ट में दूसरी हेल्दी मछली का नाम आता है वो है सार्डिन जिसको प्रोटीन,विटामिन और खनिजों के समृद्घ स्त्रोत के लिए जाना जाता है। इस मछली का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं साथ ही ये बॉडी में सूजन और तनाव आने से रोकती है।
3.Salmon
सबसे लोकप्रिय मछलियों में से एक हैं सैल्मन मछली। जिसका सेवन करना हम सभी की बॉडी के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। सैल्मन मछली में विटामिन डी,विटामिन बी और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। सैल्मन मछली खाने से दिल और दिमाग की कभी कोई परेशानी नहीं होती है। अगर बढ़ते बच्चे को सैल्मन मछली का सेवन करवाया जाए तो ये बहुत लाभदायक होता है क्योंकि ये दिमाग तेज करने में आपकी काफी ज्यादा मदद करती है।
4.Trout
अगर आप ज्यादा फैट से भरपूर वाली मछली का सेवन नहीं करना चाहते। तो ऐसे में आपके लिए एक बेहतर विल्कप ट्राउट मछली का है। इस मछली में फैट की मात्रा काफी कम होती है,लेकिन ये मछली प्रोटीन से भरपूर होती है। यह एक बेहतरीन मछली है जिसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है। इस मछली में विटामिन बी मौजूद होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और भोजन को ऊर्जा में बदलने में आपकी सहायता करता है।
5.Tuna
टूना मछली एक बड़ी मछली के साथ एक लोकप्रिय मछली भी है। ये मछली अपनी कम फैट और उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटीन सामग्री के लिए ज्यादा जानी जाती है। जिन लोगों को अपना वजन कम करना है इस मछली का सेवन करना उन लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टूना मछली को खाने के बाद भूख कम हो जाती है।
6.Pollock
पोलक मछली कम वसा और ज्यादा प्रोटीन के लिए जानी जाती है। इस मछली का सेवन आपके बालों की गुणवत्ता में सुधार करने और त्वचा संबंधी पेरशानियों को दूर करने के लिए सबसे अच्छे तरीका है। इतना ही नहीं इस मछली का सेवन करने से शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
7.Mackerel
मैकेरला मछली ओमेगा 3 और सेलेनियम में से भरपूर है। जो आपके ह्दय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है। यह ब्लड प्रैशर,आंखों की रोशनी बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी सहायता करती है। खास बात अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं तो इस मछली का सेवन करना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
8.Herring
हेरिंग एक मछली है जिसे विटामिन बी, विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, लोहा और प्रोटीन की अच्छाई से परिपूर्ण है। जिसके सेवन से त्वचा संबंधी और आंखों की रोशनी में सुधार एवं हड्डियों को मजबूत बनाने में आपकी मदद करती है।