गन्ने का रस गर्मी में ठंडक देने के अलावा इन 6 बीमारियों का भी है रामबाण इलाज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गन्ने का रस गर्मी में ठंडक देने के अलावा इन 6 बीमारियों का भी है रामबाण इलाज

गर्मियों के दिनों में आपको जगह-जगह पर गन्ने का रस मिल जाता है। वैसे गर्मियों में गन्ने के

गर्मियों के दिनों में आपको जगह-जगह पर गन्ने का रस मिल जाता है। वैसे गर्मियों में गन्ने के रस का स्टॉल ही ऐसा होता है जहां पर हर समय भीड़ देखने को मिल ही जाती है। लेकिन मजे की बात ये है कि इतनी ज्यादा तादात में गन्ने का जूस पीने वालें लोगों ये बात मालूम तक नहीं कि जिस गन्ने के रस को वो सिर्फ गर्मी में ठंडक के लिए पी रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि गन्ने के जूस पीने के कई और भी गुणकारी फायदे हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने वालें हैं।

Ganna Juice peene ke fayde

गन्ने के रस में पाएं जाते है ये तत्व

गन्ने के जूस में कैल्शियम,पोटैशियम,आयरन,मैग्नेशियम और फास्फोरस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है इसके साथ ही हमें दांतों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। गन्ने का जूस पीने से पोषक तत्व शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। गन्ने के रस में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी लडऩे की ताकत होती है।

side effects of sugarcane juice

1. कैंसर से बचाव

गन्ने के जूस में पाए जाने वाले कैल्शियम,पोटैशियम,आयरन और मैग्नेशियम हमें कैंसर से लडऩे की हिम्मत देता है। गन्ने का जूस पीना ब्रेस्ट कैंसर के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है।

cancer cell 1

2. ह्रदय रोगों से बचाव

गन्ने का जूस का सेवन करने से दिल सम्बंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। गन्ने का जूस शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करता है जिससे मोटापा भी कम होता है और ये ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है।

Screenshot 7 9

 

3. पाचन ठीक रहता है

गन्ने के जूस में पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में होने की वजह से ये डायजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है। इसके साथ ही ये पेट संबधी बिमारियों  में आराम दिलाता है।

Screenshot 8 7

4. वज़न घटाने में सहायक

गन्ने के जूस में घुलनशील फाइबर होता है जो वेट कंट्रोल के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

Screenshot 9 4

5. डायबिटीज़ का इलाज

गन्ने का टेस्ट बहुत मीठा और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है। लेकिन गन्ने के जूस में कम ग्लाइसीमिक इंडेक्स की वजह से ये डायबिटीज के मरीज के लिए अच्छा होता है।

Screenshot 10 3

6.स्किन में ग्लो लाता है

गन्ने के जूस में अल्फा हाइडॉक्सी एसिड होता है। जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करके त्वचा में निखार लाने में आपकी मदद करता है। हाइड्रॉक्सी एसिड जैसे तत्वों से मुहांसों,दाग,ड्राई स्किन और झुर्रियां से छुटकारा मिलता है। इसके लिए गन्ने को आप स्किन पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन ग्लो करेगी।

hautanalyse

ये हैं दुनिया के 7 ऐसे अनोखे घर जिन्हें देखकर शॉक रह जायेंगे आप,किसी का घर है अंडा तो किसी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।